{"_id":"689a3b1b0a69efd9b0086464","slug":"talks-between-farmers-and-officers-fail-agitation-announced-from-13th-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-157256-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: किसान-अफसरों की वार्ता विफल, 13 से आंदोलन का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: किसान-अफसरों की वार्ता विफल, 13 से आंदोलन का एलान
Tue, 12 Aug 2025 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 12 Aug 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। भाकियू पदाधिकारी एवं विभागीय अधिकारियों के बीच सोमवार को महात्मा विदुर सभागार कलक्ट्रेट में हुई वार्ता बेनतीजा रही। किसान बैठक का बहिष्कार कर नारेबाजी करते हुए बाहर निकल गए। भाकियू जिलाध्यक्ष सुनील प्रधान ने आरोप लगाया कि वार्ता में मध्यस्थता करने वाले अधिकारी अपने ही विभाग की समस्याओं का समाधान नहीं करा पाए। उन्होंने कहा कि 13 अगस्त को बड़ा आंदोलन होगा।
भारतीय किसान यूनियन की ओर से जिला प्रशासन को 21 जुलाई में एक मांग पत्र सौंपा गया था। मांग पत्र में तहसीलों में व्याप्त भ्रष्टाचार, बिलाई चीनी मिल से बकाया भुगतान दिलाने, बिजली आदि समस्याओं के निदान की मांग की गई थी। इन समस्याओं के समाधान के लिए सोमवार को वार्ता बैठक बुलाई।
एसडीएम सदर की अध्यक्षता में सभी विभागों के अधिकारियों के साथ वार्ता शुरू हुई। वार्ता काफी चली, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। किसान नेताओं का आरोप था कि ही अभी तक एक समस्या का भी समाधान नहीं हुआ। तहसीलों से संबंधित समस्याएं हल नहीं की गई।
विज्ञापन
भाकियू पदाधिकारी नारेबाजी कर सभागार से बाहर चले गए। सभागार के बाहर भाकियू जिलाध्यक्ष सुनील प्रधान ने अपने कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी 13 अगस्त को प्रस्तावित आंदोलन की तैयारी में जुट जाएं। आंदोलन और भी वृहद तथा अनिश्चितकालीन होगा। इसकी रुपरेखा तैयार की जा रही है।
n यह रहे उपस्थित : ठाकुर राम अवतार सिंह, कुलदीप सिंह, बाबूराम तोमर, मनप्रीत सिंह, प्रमोद कुमार, जितेंद्र सिंह, मुनेंद्र काकरान, संदीप त्यागी, दिनेश कुमार, नरदेव सिंह, कोमन सिंह, कविराज सिंह, विनीत चौधरी, अजय बालियान, अमित कुमार आदि रहे।