फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Talents awarded in cultural program

सांस्कृतिक कार्यक्रम में सम्मानित हुई प्रतिभाएं

Sun, 26 Jan 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Talents awarded in cultural program
नजीबाबाद के वालिया ग्लोबल एकेडमी में वार्षिकोत्सव पर कार्यक्रम प्रस्तुत करते विद्यार्थी। - फोटो : NAZIBABAD
सांस्कृतिक कार्यक्रम में सम्मानित हुई प्रतिभाएं
विज्ञापन

नजीबाबाद। वालिया ग्लोबल एकेडमी के वार्षिकोत्सव पर कालेज की प्रतिभाएं सम्मानित की गईं। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
वालिया ग्लोबल एकेडमी का वार्षिकोत्सव रिश्ते शीर्षक से आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी रणवीर सिंह, विशिष्ट अतिथि डॉक्टर दीपक भाटिया, विद्यालय के प्रबंधक कमलकांत वालिया, रमाकांत वालिया ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य श्याम प्रकाश तिवारी के निर्देशन में विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता, बाबुल की बेटी, रक्षाबंधन, कृष्ण-सुदामा नाटिका के साथ प्रकृति और पर्यावरण से जुड़ा शिक्षाप्रद नाटक प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गुंजन, भव्य, सात्विक, शिवि, लक्ष्य, लवन्या, सार्थक, प्रतिष्ठा, परी, दीपिका, सोनाली, वर्णिका, आयुष, कामाक्षी, अभिनव,ध् रुव, शिवांश, मनु, आदित्य, बैरागी सहित अनेक बच्चों ने भाग लिया।

मुख्य अतिथि रणवीर सिंह ने हाई स्कूल की टॉपर अभिजीत मलिक, इंटर की टॉपर चंचल शर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। ताइक्वांडों प्रतिभा अनन्या पाल और दीपांशु पाल को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राजीव ढाका, राजकुमार धीमान, केके गुप्ता, एमएस भंडारी, डॉ. एलएस बिष्ट, इंद्रदेव भारती सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed