फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Talent shown in poetry recitation, essay and debate competition

Bijnor News: काव्य पाठ, निबंध और वाद-विवाद प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

Thu, 14 Sep 2023 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Sep 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Talent shown in poetry recitation, essay and debate competition
बिजनौर में हिंदी दिवस पर विवेक कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते छात्र छात्राएं। स्रोत ​श
शिक्षण संस्थानों में हर्षोल्लास के साथ मनाया हिंदी दिवस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले भर के शिक्षण संस्थानों में हिंदी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। काव्य पाठ, निबंध और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं हुईं, जिनमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा साबित की। वक्ताओं ने हिंदी दिवस का महत्व बताया।
संघटक राजकीय महाविद्यालय मीरापुर बांगर में प्राचार्य डॉ. रोबिन राठी ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। बिजनौर पब्लिक स्कूल और एचएम पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। चेयरमैन अशोक कुमार चौधरी, प्रबंधक कुसुम चौधरी ने शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

वीकेआईटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में शुभारंभ प्रबंध निदेशक अभिषेक सिंह ने किया। कुलदीप सिंह एवं अमित कुमार ने वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, मोनिका बीफार्मा तृतीय वर्ष एवं द्वितीय स्थान मोहम्मद बिलाल बीफार्मा प्रथम वर्ष ने प्राप्त किया। रानी भाग्यवती देवी महिला महाविद्यालय में प्राचार्या प्रोफेसर पारुल त्यागी के मार्गदर्शन में संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्धमान कॉलेज में मुख्य अतिथि राहुल नील सदस्य राजभाषा समिति, आयुष मंत्रालय भारत सरकार, प्राचार्य प्रोफेसर सीएम जैन, प्रोफेसर रेणु शर्मा, प्रोफेसर एसके अग्रवाल, प्रोफेसर शशि प्रभा, प्रोफेसर प्रीति खन्ना आदि ने हिंदी का महत्व बताया।
कुंवर सत्यवीरा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट बिजनौर में कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था निदेशक प्रोफेसर डाॅ. अमित कुमार बंसल ने किया I कुंवर सत्य वीरा डिग्री कॉलेज में कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. महेंद्र सिंह कौरव भे किया। हल्दौर नगर के जीएसएन इंटरनेशनल एकेडमी में प्रधानाचार्या नीता राजपूत, विकास पंकज, अर्जुन सिंह, ललित शर्मा, विपिन पोसवाल आदि हिंदी दिवस का महत्व बताया।



कविताओं से हिंदी दिवस का महत्व बताया
नगीना। अपर जिला जज न्यायालय में हिंदी दिवस पर कार्यक्रम हुआ। हास्य कवि हुड़दंग नगीनवीं ने अपनी हास्य कविताओं एवं निशीथ प्रकाश गर्ग ने वीर रस की कविताओं एवं व्यंग्य से हिंदी दिवस पर प्रकाश डाला। नगीना बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार त्यागी, हिरेंद्र कुमार, आरिफ खान, नवेद इकराम, धर्मेंद्र, दिनेश थापन, सुरेश कश्यप आदि ने भी विचार रखें। इस मौके पर अपर जिला जज मनोहर सिंह, एसीजेएम आमोद कंठ, एडी द्वितीय विपुल कुमार यादव, सिविल जज जूनियर डिवीजन देवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

बिजनौर में हिंदी दिवस पर विवेक कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते छात्र छात्राएं। स्रोत श

बिजनौर में हिंदी दिवस पर विवेक कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते छात्र छात्राएं। स्रोत श

बिजनौर में हिंदी दिवस पर विवेक कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते छात्र छात्राएं। स्रोत श

बिजनौर में हिंदी दिवस पर विवेक कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते छात्र छात्राएं। स्रोत श

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed