फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Taking care of the health of others, putting life at risk

जान जोखिम में डाल दूसरों की सेहत का रख रही ख्याल

Fri, 27 Mar 2020 10:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Taking care of the health of others, putting life at risk
रजनी शर्मा स्टाफ नर्स जिला अस्पताल बिजनौर। - फोटो : BIJNOR
जान जोखिम में डाल दूसरों की सेहत का रख रही ख्याल
विज्ञापन

जहां सरकार पूरे मनोबल के साथ कोरोना वायरस को हराने के लिए जुटी है तो महिला स्वास्थ्यकर्मी भी अपनी जान की परवाह किए बिना ही दूसरों की देखभाल करने में लगी हैं। ये संदेश दे रही हैं कि हम अपराजिता हैं, विपरीत परिस्थिति में लोगों की जान बचाने से कोई गुरेज नहीं है। कोरोना के खिलाफ जंग लड़ने की शुरुआत की है और हर दम तक लड़ाई जारी रखेंगी।
बिजनौर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला संयुक्त चिकित्सालय में लगी महिला स्वास्थ्यकर्मियों के साहस को प्रणाम। ये सभी दिन रात सेवा करने में लगी हैं। ये महिलाएं अस्पताल में आने वाले मरीज का उपचार करने में लगी हैं। चाहे वह कोरोना का संदिग्ध मरीज हो या फिर अन्य किसी बीमारी से पीड़ित।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने देश भर में लॉकडाउन कर रखा है। इस दौरान लोगों को घरों में ही रहने की हिदायत है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के कर्मी मरीजों की देखभाल में पूरी गंभीरता से जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इन्हें खतरा भी ज्यादा है, लेकिन हार नहीं मानी। ये महिलाएं अपने को सुरक्षित रखने के साथ मरीजों का भी पूरा ध्यान रख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बिना वजह के किसी को भी बाहर नहीं घूमना चाहिए। मेडिकल स्टाफ हर संभव मद्द को तैयार है। लोगों को समझदारी का परिचय देकर अपने घरों में ही रहना है।- रजनी शर्मा, स्टाफ नर्स
- वर्तमान में सभी स्थानों पर खतरा तो है, लेकिन हमारा काम ही ऐसा है कि हम सेवा भाव के कार्य से मुंह नहीं मोड़ सकते। हमें अपनी जिम्मेदारी का पूरा अहसास है। मरीजों की सेवा करना ही हमारा धर्म है। - ममता चौहान, फार्मासिस्ट
- कोरोना वायरस राष्ट्रीय महामारी के रूप में सामने आया है। मुश्किल की घड़ी में सभी को सरकार का साथ देना चाहिए। महामारी से लड़ने के लिए एकजुट होना आवश्यक है। - शशि वाल्टर, मैट्रन

- अस्पताल में हर प्रकार के मरीज आते हैं। हम सभी मरीजों का उपचार करने में सहयोग करती हैं और किसी भी प्रकार के मरीज का इलाज करने से गुरेज नहीं करते हैं। - रश्मि राजपूत, स्टाफ नर्स

रश्मि राजपूत स्टाफ नर्स जिला अस्पताल बिजनौर।

रश्मि राजपूत स्टाफ नर्स जिला अस्पताल बिजनौर।- फोटो : BIJNOR

शशि वाल्टर जिला अस्पताल बिजनौर।

शशि वाल्टर जिला अस्पताल बिजनौर।- फोटो : BIJNOR

ममता चौहान फार्मासिस्ट जिला अस्पताल बिजनौर।

ममता चौहान फार्मासिस्ट जिला अस्पताल बिजनौर।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed