फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Take one potato for 200 rupees... Farmers are raising voice in the villages

Bijnor News: एक मन आलू 200 रुपये में ले जाओ...गांवों में आवाज लगा रहे किसान

Fri, 24 Mar 2023 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 24 Mar 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Take one potato for 200 rupees... Farmers are raising voice in the villages
सतीश शर्मा
विज्ञापन

धामपुर (बिजनौर)। आलू की बंपर पैदावार होने से इतनी बेकद्री होगी, किसानों ने कभी सोचा भी नहीं था। हरियाणा के कई जिलों के किसान बिजनौर और धामपुर नगर और गांवों में ट्रैक्टर-ट्राॅलियों में आलू लादकर लाउडस्पीकर से आवाज लगा रहे हैं। ले जाओ जी, ले जाओ, 40 किलो आलू का कट्टा 200 रुपये में ले जाओ। इन किसानों का कहना है कि मुनाफा तो दूर लागत वापस आना भी मुश्किल हो रहा है।
हरियाणा के जिला कैथल और कुरुक्षेत्र के किसान लेखराज सिंह, विकास, होशियार सिंह, सत्यवीर सिंह, रामसिंह राम ने बताया कि हरियाणा के किसानों ने आलू की फसल को नकदी फसल के रूप में पैदा किया था। इस बार आलू की बंपर पैदावार हुई। हरियाणा को कोई शीतगृह खाली नहीं रहा। मंडी में आलू के सही दाम नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में किसानों खुद ही आसपास के राज्यों में आलू बेचना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शीला टॉकीज, विकासखंड कार्यालय के बाहर, गन्ना समिति, आरएसएम तिराहा, जैतरा शुगर मिल तिराहा आदि स्थानों पर हरियाणा के किसानों को आलू की बोरियां बेचते देखा जा सकता है। इन किसानों ने बताया कि वह हरियाणा से ट्रकों, ट्रैक्टर-ट्राॅलियों में आलू लादकर यहां ला रहे हैं। एक ट्राॅली में 150 से 200 बोरियां आती हैं। वह इन सभी बोरियों को शाम तक आवाज लगा कर बेच देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्योहारा, नौगांवा, ठाकुरद्वारा में भी बेचेंगे आलू
किसान लेखराज सिंह का कहना है कि 10 दिन पहले उन्होंने बिजनौर, नहटौर, नजीबाबाद, किरतपुर, चांदपुर आदि स्थानों पर भी आलू को इसी प्रकार से बेचा। आलू की 40 किलो की बोरी को 200 रुपये में लेने के बजाय 150 रुपये में लेने की मांग करने लगते हैं तो वह उस क्षेत्र को छोड़ कर अगले शहर में चले जाते हैं। अब धामपुर के बाद स्योहारा, नौगांवा, ठाकुरद्वारा आदि इलाके में आलू बेचने निकलेंगे। क्योंकि यहां बेचते हुए कई दिन हो गए हैं। राम सिंह राम ने बताया कि इस बार आलू की पैदावार प्रति बीघा 80 से 100 क्विंटल हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed