फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Take inspiration from the life ideals of Sant Ravidas: Girishchandra

संत रविदास के जीवन आदर्शो से प्रेरणा पाकर समाज सेवा करने का संकल्प

Sun, 21 Mar 2021 11:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Take inspiration from the life ideals of Sant Ravidas: Girishchandra
संत रविदास के जीवन आदर्शों से प्रेरणा लें: गिरीशचंद्र
विज्ञापन

धामपुर। नगीना लोकसभा के सांसद गिरीशचंद्र ने रविवार अपने संसदीय क्षेत्र के ग्राम शेरपुर कल्याण में संत शिरोमणि गुरु रविदास की मूर्ति का अनावरण किया। उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण कराने का भरोसा दिया। सांसद ने कहा कि संत रविदास ने अपने जीवन में जातपात से उठकर सर्व समाज के उत्थान और छूआछूत मिटाने को काम किया। उनका जीवन आदर्शमय है। हम सभी को प्रेरणा पाकर समाज सेवा को आगे आना चाहिए।

कार्यक्रम के बाद सांसद ने अपने कार्यालय पर जनता की समस्याओं को सुना और उनके निदान का भरोसा दिया। सांसद ने कहा कि सरकार की ओर से भेदभाव कर निधि मुहैया कराई जा रही है। निधि के आते ही ग्रामीणों के सभी प्रस्तावित कार्यों को पूरा कराया जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, सेक्टरप्रभारी दीपक कुमार,अखिलेश मुख्य सेक्टर प्रभारी, संगठन मंत्री सरफराज भाई, अशरफ, रोहतास, दिनेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed