फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Take inspiration from the ideals of Sant Ravidas

संत शिरोमणि रविदास जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

Sat, 08 Feb 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Take inspiration from the ideals of Sant Ravidas
नजीबाबाद के पूर्व माध्यमिक विद्यालय अस्दुल्लापुर में प्रसाद खाते विद्यार्थी। - फोटो : NAZIBABAD
संत रविदास के आदर्शों से लें प्रेरणा, सामाजिक बुराइयों को करें दूर
विज्ञापन

नजीबाबाद। निर्मला गोकुल सिंह यादव इंटर कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संत शिरोमणि रविदास की जयंती मनाई। शिक्षकों ने संत रविदास के आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने की सलाह दी।
निर्मला गोकुल सिंह यादव सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि डॉ.एलएल बिष्ट ने देवराज, ऋषिपाल, शशि देवी की मौजूदगी में संत शिरोमणि रविदास के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें नमन किया। प्रधानाचार्य ब्रजभूषण भारद्वाज के निर्देशन में विद्यार्थियों ने गीत, भाषण, नाटक सांस्कृतिक कार्यक्रमों से संत रविदास को नमन किया। डॉ.एलएल बिष्ट ने संत रविदास के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें महान संत बताया। उन्होंने कहा कि संत रविदास ने जीवन भर सामाजिक कुरीतियों और बुराइयों को दूर करने का प्रयास किया। उन्होंने संत रविदास के आदर्शों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की सलाह दी। संजय कुमार के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में पंकज, गोपेंद्र सिंह, आत्मस्वरूप, नीरज, दिग्विजय, अभिनव मिश्रा, मृदुला, विकास राजपूत, रंजनी टांक, फूलमाला, नूतन, कविता, बाबूराम, लक्ष्मी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

जयंती पर बांटा हलवा
जलालाबाद। पूर्व माध्यमिक अस्दुल्लापुर में मुख्य अध्यापक आबिद कुरैशी के निर्देशन में संत रविदास जयंती मनाई गई। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से संत रविदास को याद किया। विद्यार्थियों को प्रसाद के रूप में गाजर का हलवा वितरित किया गया। इस अवसर पर मीनाक्षी, रेमी सिंह, लक्ष्मी, पूनम, फरजाना आदि शिक्षक - शिक्षिकाओं को सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed