फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Take care while hoisting the national flag on Republic Day: DM

गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते समय सावधानी बरतें : डीएम

Sat, 18 Jan 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Take care while hoisting the national flag on Republic Day: DM
गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते समय सावधानी बरतें : डीएम
विज्ञापन

बिजनौर। जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय ने राष्ट्रीय सम्मान एवं गौरव के प्रतीक ध्वज को सावधानी से फहराए जाने के निर्देश दिए हैं। चेतावनी दी है कि राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा को हानि पहुंचाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने गणतंत्र दिवस पर निकाली जाने वाली झांकियों को अधिक सूचनापरक और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में गणतंत्र दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। डीएम रमाकांत पांडये ने कहा कि गणतंत्र दिवस को परंपरागत रूप से मनाएं। शिक्षण संस्थानों, सरकारी एवं अर्द्ध सरकारी स्तर पर झंडा अभिवादन, राष्ट्रगान और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। सुबह नौ बजे स्कूली बच्चों द्वारा नगर के प्रमुख मार्गों पर रैली निकाली जाएगी। निर्वाचन तथा मतदाता रैली भी निकाली जाएगी। नेहरू स्टेडियम मेें दौड़ का आयोजन होगा। पुलिस लाईन में परेड का होगी। इसमें जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा सैन्यबल की विधवाओं एवं अभिभावकों को सम्मानित किया जाएगा। दोपहर बारह बजे छात्रवृत्ति वितरण तथा एक बजे कुष्ठ आश्रम में फल वितरण कार्यक्रम होगा। जनपद मुख्यालय स्थित सभी विद्यालयों के एनसीसी कैडेट्स, स्काउट गाईड्स, पुलिस होमगार्ड्स एवं एनएसएस छात्रों द्वारा पुलिस लाईन से इंदिरा बाल भवन तक रूटमार्च का आयोजन होगा। टाउन हाल में राष्ट्रीय एकीकरण विषय पर गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। डीएम ने सभी अधिशासी अधिकारियों को गणतंत्र दिवस ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों, शहीद स्मारकों पर विशेष सफाई व्यवस्था के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed