फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sweat is not allowed to get the consent of parents

अभिभावकों की सहमति लेने को छूट रहे पसीने

Fri, 12 Feb 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Sweat is not allowed to get the consent of parents
अभिभावकों की सहमति लेने को छूट रहे पसीने
विज्ञापन

बिजनौर। शासन ने कक्षा छह से आठ तक के विद्यालय खोलने के निर्देश भले ही दे दिए ,पर शिक्षकों को कोरोना वायरस की गाइड लाइन का पालन कराने में पसीने छूट रहे हैं। अभिभावकों से सहमति पत्र लेना भी मुसीबत बना है। इसके चलते स्कूलों में छात्रों की संख्या कम है।

शासन ने बुधवार से जूनियर हाईस्कूलों को खोलने के निर्देश दिए हैं, जिसके तहत बुधवार से ही विद्यार्थी आने शुरू हो गए थे, पर बच्चों को स्कूल लाने के लिए अभिभावकों से सहमति पत्र लेना अनिवार्य किया गया है। साथ ही कोरोनावायरस से बचाव के लिए विद्यार्थियों को मास्क लगाना सैनिटाइज कराने पर भी ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। परिषदीय स्कूलों में दूसरे दिन भी विद्यार्थियों की संख्या कम रही। संख्या बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग में लगे राज्य रिसोर्स पर्सन भी स्कूलों में पहुंचकर विद्यार्थियों को प्रेरित करने में लगे हैं। स्टेट रिसोर्स पर्सन दुष्यंत कुमार ने बताया कि शिक्षक अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों को स्कूल भेजने को कह रहे हैं। धीरे-धीरे छात्रों की उपस्थिति बढ़ेगी। विकास क्षेत्र मोहम्मदपुर देवमल के खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार ने शिक्षकों से गाइडलाइन का भी पालन करने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed