फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Swapnil Rudraksh raised the mark in the tenth examination

स्वप्निल रूद्राक्ष ने दसवीं परीक्षा में लहराया परचम

Tue, 03 Aug 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Swapnil Rudraksh raised the mark in the tenth examination
नजीबाबाद के मूलचंद एकेडमी के टॉपर स्वप्निल को मिठाई खिलाते एमडी। - फोटो : NAZIBABAD
स्वप्निल रूद्राक्ष ने दसवीं परीक्षा में लहराया परचम
विज्ञापन

नजीबाबाद। सीबीएसई दसवीं का परिणाम पाकर मेधावी खुशी से झूम उठे। मूलचंद एकेडमी के स्वप्निल रुद्राक्ष ने क्षेत्र में 99.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इंपीरियल इंटरनेशल स्कूल की भूमिका ने 99 प्रतिशत अंक के साथ स्कूल टॉप किया।
सीबीएसई दसवीं परीक्षाफल में मूलचंद एकेडमी के विद्यार्थियों ने धमाल मचाया। स्कूल के एमडी अनिल कुमार चौहान एड. ने 99.6 प्रतिशत अंक साथ स्कूल और क्षेत्र को टॉप करने वाले स्वप्निल रूद्राक्ष को सम्मानित किया। मशीरा फातिमा ने 98.2 प्रतिशत, हिमांशु ने 97.6 प्रतिशत, अभिनव 96 प्रतिशत और शबिना अली 95.2 प्रतिशत अंक के साथ स्कूल के प्रथम पांच टॉपर बने।
विज्ञापन

ख्रिस्त जयंती पब्लिक स्कूल बड़िया के अक्षत सिंघल ने 98.4 प्रतिशत अंक के साथ स्कूल टॉप किया। प्रधानाचार्य सिस्टर एनसी के अनुसार दिव्यांश,कीर्ति, अनंतिका, मुदिता, इकरा, नारायण व्यास, वंश, युवांश, श्रद्धा, कृतिका, लक्ष्य और सुर्यांश कालेज के प्रथम दस टॉपर बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या सुचित्रा मालवीय, प्रबंधक एसएस शेखावत के अनुसार निशी राजपूत ने 97.8 प्रतिशत अंक के साथ स्कूल टॉप किया है। दिव्यम, अद्या जोशी, कनिष्का, प्रणव, अनुभव, क्षिति, माही मंगल, शशांक, सिद्धी खुराना स्कूल की प्रथम 10 टॉपर में शामिल रहे।
इंपीरियल इंटरनेशनल स्कूल की डायरेक्टर एकेडमिक एवं प्रधानाचार्य डा. अंजना राजपूत के अनुसार कालेज की भूमिका राजपूत ने 99 प्रतिशत अंक के साथ स्कूल टॉप किया। आन्या गुप्ता और धैर्य अग्रवाल ने 96 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे और इबरा इकबाल ने 95.6 प्रतिशत अंक के साथ कालेज में तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्कूल के 10 टॉपर में सिमरन, विशाल, अरीना, नाफिया, झनक, आइना, जिया शाह, माही अग्रवाल, अयान, नित्या, स्मृति, सृष्टि शामिल रहे।

पीएनएस अरिह्नत पब्लिक एकेडमी के प्रधानाचार्य केएल दीक्षित के अनुसार वंश अरोड़ा, मुस्कान, महक अंसारी स्कूल के प्रथम तीन टॉपर रहे।
सिटी पब्लिक स्कूल के एमडी विनय कौशिक के अनुसार शिवांश राजपूत, मनप्रीत कौर, शिवाली राजपूत, आर्यन, वरूण और सन शाइन पब्लिक स्कूल फजलपुर तबेला के एमडी विनोद मित्तल के अनुसार रूचि कुमारी, इशिता मित्तल और रिया मित्तल प्रथम तीन टॉपर बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed