फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   swami omvesh gets ticket from alliance on chandpur seat

चांदपुर सीट पर गठबंधन से स्वामी ओमवेश को टिकट

Sun, 23 Jan 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
swami omvesh gets ticket from alliance on chandpur seat
चांदपुर (बिजनौर) सपा प्रत्याशी स्वामी ओवमेश। - फोटो : BIJNOR
बिजनौर। चांदपुर में सपा ने उम्मीदवार को बदलकर स्वामी ओमवेश को टिकट दे दिया है। गठबंधन का बिजनौर सीट पर मामला सुलझ नहीं पाया है, फिलहाल सपा और रालोद के प्रत्याशी अपनी अपने अपने सिंबल पर अड़े हुए हैं। वहीं सपा के सभी उम्मीदवारों को लखनऊ भी तलब किया गया है, जिससे फेरबदल होने की अटकलें तेज हो गई हैं।
विज्ञापन

शनिवार को दिनभर अटकलों का बाजार गर्म रहा। बता दें कि सपा ने जिन उम्मीदवारों को टिकट दिया है, उन्हें लखनऊ तलब कर लिया है। जिसके चलते शनिवार को सभी दावेदार लखनऊ में डेरा डाले रहे। लखनऊ में क्या चल रहा है, इससे जानने के लिए हर कोई उत्सुक रहा। टिकटों में बदलाव की कयासबाजी भी लगाई जा रही है। सपा ने बिजनौर से डॉ. रमेश तोमर, नजीबाबाद से तसलीम अहमद, बढ़ापुर से कपिल गुर्जर, धामपुर से विधायक नईमुल हसन, नगीना से विधायक मनोज पारस और चांदपुर से रफी सैफी को टिकट दिया था। जिसमें चांदपुर सीट पर बदलाव करते हुए पूर्व मंत्री स्वामी ओमवेश को टिकट दे दिया है।
विज्ञापन

वहीं बिजनौर सीट पर गठबंधन मेें रार के आसार दिखाई दे रहे हैं। क्योंकि रालोद ने बिजनौर सीट से डॉ. नीरज चौधरी को सिंबल दिया है, जबकि सपा ने डॉ. रमेश तोमर को। ऐसे में गठबंधन के दो उम्मीदवार हो गए हैं। जिनका मसला शनिवार को भी नहीं सुलझ सका। दोनों ही उम्मीदवार हाईकमान के निर्देश मिलने के बाद ही स्थिति साफ होने की बात कह रहे हैं। जिले में सिर्फ नहटौर सीट ही ऐसी है, जहां केवल रालोद ने उम्मीदवार उतारा है, सपा ने नहीं। चांदपुर की सीट पर सपा ने उम्मीदवार उतार दिया हैै, इस सीट पर भी रालोद की दावेदारी बताई जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजनौर का मामला दो दिन में सुधर सकता है। कुछ प्रत्याशियों के लखनऊ में होने की सूचना है। चांदुपर में बदलाव हुआ है और अब चांदपुर से स्वामी ओमवेश को प्रत्याशी बनाया गया है। बाकि सीटों पर बदलाव हो रहा है या नहीं, इसकी जानकारी मुझे नहीं है।
राशिद हुसैन, जिलाध्यक्ष सपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed