{"_id":"69e3d1c921551857f2029bd4","slug":"suspected-terrorist-who-returned-from-south-africa-arrested-at-delhi-airport-bijnor-news-c-14-mrt1067-1164085-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: साउथ अफ्रीका से लौटा संदिग्ध आतंकी, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: साउथ अफ्रीका से लौटा संदिग्ध आतंकी, दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार
विज्ञापन
लखनऊ/बिजनाैर। दिल्ली एयरपोर्ट पर शनिवार को साउथ अफ्रीका से लौटते ही संदिग्ध आतंकी मैजुल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी था। मॉड्यूल से जुड़े दो संदिग्ध आतंकी अभी भी विदेश में हैं। वे दोनों सऊदी अरब में हैं। उनकी भी गिरफ्तारी के लिए प्रक्रिया जारी है।
एटीएस ने दो अप्रैल को राजधानी लखनऊ से संदिग्ध आतंकियों के मॉड्यूल का खुलासा किया था। मेरठ निवासी साकिब, अरबाब और गौतमबुद्धनगर के लोकेश व विकास को गिरफ्तार किया था। एटीएस की तफ्तीश में खुलासा हुआ था कि पिछले साल नवंबर में इंस्टाग्राम लाइव का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एके-47 और हैंड ग्रेनेड का प्रदर्शन किया गया था। वीडियो में साकिब के अलावा दुबई में बैठे आकिब, आजाद, बिजनौर निवासी मैजुल व अन्य लोग भी थे। इस केस में बिजनौर पुलिस फाइनल रिपोर्ट लगा चुकी थी। जब एटीएस ने खुलासा किया तो वह पुराना केस फिर से खोला गया।
इसके बाद उवैद मलिक, जलाल हैदर और समीर को जेल भेजा गया था। मैजुल साउथ अफ्रीका में था। मैजुल, साकिब व आजाद के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किए गए थे। एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश ने बताया कि दिल्ली एयरपोर्ट पर मैजुल के पहुंचते ही उसकी गिरफ्तारी की गई।
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पूछताछ में उसने आकिब के संपर्क में होने की बात स्वीकार की है। एडीजी ने बताया कि अब केस से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द सभी गिरफ्त में होंगे।
मैजुल को भी मिल चुकी थी क्लीन चिट
नवंबर 2025 में शस्त्र प्रदर्शन का केस बिजनौर के नांगल थाने में दर्ज हुआ था। आकिब के साथ मैजुल को भी उस केस में क्लीन चिट मिल चुकी थी। एटीएस की कार्रवाई के बाद वह जांच की जद में दोबारा आया और अब वह धरा गया।
सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय
एटीएस ने खुलासा किया था कि साकिब का पाकिस्तानी हैंडलर्स से संपर्क आकिब ने कराया था। आकिब खुद इंस्टाग्राम व अन्य सोशल मीडिया पर आकर देश विरोधी बातें करता था और लोगों को भड़काता था। मॉड्यूल के खुलासे के बाद भी दुबई में बैठकर आकिब अभी भी सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय है। इंस्टाग्राम पर वीडियो व रील पोस्ट कर रहा है।
यह है मामला
बिजनाैर। नांगल थाना क्षेत्र के गांव सौफतपुर निवासी मैजुल पिछले पांच सालों से दक्षिण अफ्रीका में रहकर सैलून में काम करता था। नवंबर में मेरठ के गांव सठला निवासी आकिब ने इंस्टाग्राम से वीडियो कॉल की। इसमें मैजुल भी जुड़ा था, जिसमें आकिब ने एके-47 और हैंड ग्रेनेड का प्रदर्शन किया था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद 23 नवंबर को नांगल थाने में मामला दर्ज हुआ था। उस वक्त नांगल पुलिस ने आकिब से वीडियो कॉल पर बात की, जिसमें आकिब ने असलहा को खिलौना बता दिया। इसके बाद पुलिस ने यह मामला खत्म कर दिया था। बाद में पश्चिमी यूपी में एटीएस सक्रिय हुई तो उक्त असलहा प्रदर्शन वाली वीडियो को आतंकी कनेक्शन से जोड़ा गया। एटीएस के खुलासे के बाद बिजनौर पुलिस फिर से सक्रिय हुई। इस मामले में बिजनौर पुलिस ने उवैद मलिक निवासी टांडामाईदास थाना नगीना देहात, जलाल हैदर और समीर को पहले ही गिरफ्तार किया था। इनामपुरा निवासी आजाद, मैजुल और आकिब के लुकआउट नोटिस जारी थे। आजाद सऊदी अरब और आकिब दुबई में रहता है।