{"_id":"69dcbffba482510f4a0cb48f","slug":"suspect-aaqib-rattled-by-arrest-of-haider-and-uvaid-claims-innocence-in-video-as-police-tighten-noose-2026-04-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: संदिग्ध हैदर और उवैद की गिरफ्तारी से बौखलाया आकिब, वीडियो में खुद को बेगुनाह बता रहा; पुलिस कस रही शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: संदिग्ध हैदर और उवैद की गिरफ्तारी से बौखलाया आकिब, वीडियो में खुद को बेगुनाह बता रहा; पुलिस कस रही शिकंजा
Mon, 13 Apr 2026 03:35 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Sharukh Khan
Updated Mon, 13 Apr 2026 03:35 PM IST
सार
संदिग्ध हैदर और उवैद की गिरफ्तारी से आकिब बौखला गया है। वीडियो में खुद को बेगुनाह बता रहा है। उवैद और हैदर के तीसरे साथी समीर उर्फ रुहान निवासी निकट सुल्ताना डाकू का किला नजीबाबाद की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
आतंकी आकिब की वीडियो कॉल।
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल आकिब खान, संदिग्ध जलाल हैदर और उवैद मलिक की गिरफ्तारी के बाद बौखला गया है। कानूनी शिकंजे में खुद को फंसता देख वीडियो जारी कर खुद को बेगुनाह बताने लगा है। उधर पुलिस की रडार पर दो और संदिग्ध हैं, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार किरतपुर में गाड़ी में आग लगाने की घटना में तीन आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है जबकि एक की तलाश में दूसरे राज्यों में भी दबिश दी जा रही है। बता दें कि इंस्टाग्राम के जरिये की गई कॉल की एक वीडियो नवंबर में वायरल हुई थी।
इसमें सऊदी में रहने वाला मेरठ के गांव सठला निवासी आकिब ने दक्षिण अफ्रीका में रहने वाले मैजुल निवासी सौफतपुर थाना नांगल, आजाद निवासी इनामपुरा थाना मेरठ और उवैद निवासी टांडामाईदास थाना नगीना देहात को जोड़ा था।

इस वीडियो कॉल में आकिब ने एके-47 और हैंड ग्रेनेड का प्रदर्शन किया था। इस वीडियो के संबंध में पिछले साल नवंबर में थाना नांगल में आकिब, मैजुल और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी।
तीसरे साथी समीर की तलाश
उवैद और हैदर के तीसरे साथी समीर उर्फ रुहान निवासी निकट सुल्ताना डाकू का किला नजीबाबाद की तलाश की जा रही है। विदेश में होने की वजह से आजाद, मैजुल और आकिब तक पुलिस पहुंच नहीं सकी मगर लुकआउट नोटिस जारी किया गया है।