फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Suryadev kept playing hide and seek behind the clouds

Bijnor News: बादलों की ओट में आंख मिचौली खेलते रहे सूर्यदेव

Sat, 29 Jun 2024 02:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Suryadev kept playing hide and seek behind the clouds
-शुक्रवार को दिन में कभी धूप तो कभी छाएं बादल
विज्ञापन

-नगीना में शुक्रवार को हुई 1.6 एमएम बारिश
-31 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा
-23.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। शुक्रवार को दिन में सूर्यदेव ने बादलों की ओट में खूब आंख मिचौली खेली। दिन में कभी धूप तो कभी बादल छाए रहे। जिससे लोगों को गर्मी का कम अहसास हुआ।


जिले में बीते कुछ दिनों से रूक-रूककर बारिश हो रही है। जिससे गर्मी के तेवर ढीले हो गए। तापमान जहां 40 डिग्री पार चल रहा था, अब 30 डिग्री के करीब पहुंच चुका है। हालांकि मौसम में उमस बनी हुई है। मौसम सुहावना होने से बाजारों में भी लाेगों की भीड़ नजर आई। जिले में कहीं-कहीं बारिश भी हुई। जबकि जिला पर सिर्फ बादल ही छाए रहे। साथ ही हल्की-हल्की हवा चलती रही। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि अभी बारिश होने के पूरे आसार है। अगले कुछ दिनों रूक-रूककर बारिश होने की संभावना बनी हुई है। बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट होगी।
विज्ञापन

-----
जिले में पिछले एक सप्ताह का तापमान-
तारीख- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान

22 जून- 37.4- 24.6
23 जून- 35.2- 25.1
24 जून- 34.6- 24.8

25 जून- 35- 24.2
26 जून- 31.4- 23.2

27 जून- 30- 22.2

28 जून- 31- 23.2

नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में है और नगीना स्थित कृषि वेधशाला से लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed