फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Surya also accepted the cold

सूर्यदेव ने भी मान ली ठंड

Thu, 12 Jan 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 12 Jan 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Surya also accepted the cold
मैदानी क्षेत्र में भी पाला गिरने से पेड़-पौधे बर्फ की चादर से ढके नजर आ रहे हैं। इसी नजारे के साथ बिजनौर में पौधों पर जमीं ओस की बूंदे। फोटो विपिन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर में शुक्रवार को हुई बारिश के बाद मौसम सर्द हो गया है। बुधवार की रात पाले की सफेद चादर बिछने से ठिठुरन बढ़ गई। दिन में चली सर्द हवा ने राहगीरों की मुसीबत बढ़ाई है। पाला पड़ने से फसल को भी नुकसान होने लगा है। 
विज्ञापन

लगातार मौसम सर्द होता जा रहा है। हवा भी सर्द चल रही है। मंगलवार को दिनभर पश्चिम की ओर से चली हवा से मौसम ठंडा रहा। हालांकि आसमान साफ था। सूर्यदेव के दर्शन होते रहे। इससे लोगों में राहत जरूर रही, पर ठंडी हवा चलने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रात में भी आसमान साफ रहा। हवा के चलने से कोहरा तो छट गया, पर रात में जमकर पाला पड़ा। पांव फटते ही सड़कों के आसपास व छोटे-छोटे पेड़ व पौधों पर पाले की चादर बिछी देखी गई। पाला पड़ने से मौसम और अधिक ठंडा हो गया है। बुधवार को भी दिन में सर्द हवा चली। अनुमान लगाया जा रहा है कि अभी और पाला पड़ेगा। पाला पड़ने से आलू की फसल झुलस सकती है। यदि पाला ज्यादा पड़ा तो फसलों को नुकसान हो सकता है। किसान रवींद्र प्रताप सिंह, बलजीत शास्त्री, अशोक सिंह का कहना है कि फसल के लिए पाला नुकसानदायक है। इससे तो हल्का कोहरे के साथ मौसम ठंडा रहे तो गेहूं की फसल अच्छी होगी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को हुई बारिश गेहूं की फसल के लिए अच्छी रही है, पर अब पाला पड़ने से किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीर बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed