फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Survey work boycott of ASHA workers on third day as well

आशा कार्यकर्ताओं का तीसरे दिन भी सर्वे कार्य बहिष्कार जारी,31 को एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन का ऐलान

Sat, 29 May 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Survey work boycott of ASHA workers on third day as well
आशा कार्यकर्ताओं का तीसरे दिन भी सर्वे कार्य बहिष्कार
विज्ञापन

धामपुर। आशा बहू कल्याण समिति की ब्लाक अध्यक्ष बीना रानी का कहना है कि कार्यकर्ताओं का शनिवार को सुरक्षा को लेकर सर्वे कार्यक्रम का बहिष्कार जारी रखा गया। सोमवार को इस संबंध में कार्यकर्ता एसडीएम के कार्यालय के बाहर जाकर प्रदर्शन करेंगी और सीएम को संबोधित ज्ञापन देकर सुरक्षा की मांग करेंगी।
ब्लाक अध्यक्ष ने बताया कि कोरोना काल में जहां पर शासन और प्रशासन अपनी जान को लेकर सतर्क है। वहीं सरकार की ओर से उनकी जान की सुरक्षा का कोई ध्यान नहीं रखा जा रहा है। बगैर किसी सुरक्षा कवच के उन्होंने कोरोना संक्रमण जोन में भेज कर बीमार लोगों का सर्वे कराया जा रहा है। संक्रमण के चलते नजीबाबाद में उनकी एक आशा साथी की मौत हो गई। प्रशासन ने उसके परिवार की कोई मदद नहीं की। जबकि अन्य कर्मियों को फ्रंटलाइन योद्धा मानकर मौत हो जाने की स्थिति में सरकार की ओर से 50-50 रुपये की सहायता देने की घोषणा की गई।
विज्ञापन

सोमवार को उनका एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन होगा। सीएम को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। उधर एसडीएम धीरेंद्र सिंह का कहना है कि सभी आशाएं अपने अपने क्षेत्रों में पहले की तरह से काम कर रही हैं। उनके द्वारा कोई कार्यक्रम बहिष्कार नहीं किया जा रहा है। शनिवार को भी आशाओं ने पंचायतों में पहले की तरह से काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed