फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Survey should be done for malnourished children: DM

गांवों में सर्वे कुपोषित बच्चों को करें चिंहित:डीएम

Sun, 08 Dec 2019 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Survey should be done for malnourished children: DM
सर्वे कुपोषित बच्चों को करें चिंहित : डीएम
विज्ञापन

बिजनौर। जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय ने जिला कंवर्जेंस प्लान समिति की बैठक में कहा कि अधिकारी सर्वे कर गांवों में एनीमिया ग्रसित महिलाओं का पता करें। कुपोषित बच्चों को भी देखें।

शनिवार को विकास भवन में हुई बैठक में जिलाधिकारी कहा कि अति कुपोषित व एनीमिया ग्रस्त महिलाओं व बच्चों के नाम रजिस्टर पर अंकित करें। बीएसए से बच्चों को आयरन की गोलियां हर हाल में खिलाने को कहा। डीएम ने कहा कि बच्चों को दी जा रही गोलियां एक्सपायर नहीं होनी चाहिए। कुपोषित गांवों के अलावा ऐसे गांव भी चिह्नित करें, जिनमें संक्रमण है। ऐसे गांवों में संक्रमित महिला व बच्चों की सूची तैयार करें। यह भी देखें कि कुपोषण की श्रेणी से कितने बच्चे बाहर आए हैं। नवजातों को एक घंटे में स्तनपान कराने के बारे में महिलाओं को जागरूक करें। बीएसए को स्कूलों में मिड डे मील की गुणवत्ता सुधरवाने, मिड डे मील को एयरटाइड डिब्बो में रखवाने के निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ केपी सिंह, एडीएम (न्यायिक) नितिन मदान, जिला कार्यक्रम अधिकारी दीप्ति भार्गव और बीएसए महेशचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed