{"_id":"63222138bcaee7186f4564c9","slug":"survey-of-madrasas-of-the-district-started-bijnor-news-mrt605289684","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के मदरसों का सर्वे हुआ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के मदरसों का सर्वे हुआ शुरू
विज्ञापन
जिले के मदरसों का सर्वे हुआ शुरू
बिजनौर। जिले में मदरसों का सर्वे शुरू हो गया है। तहसील वार टीमों का गठन किया गया। शासन से सर्वे के लिए 11 बिंदु निर्धारित किए गए हैं। जिला प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार जिले में 650 मदरसे ही मान्यता प्राप्त हैं।
जिले में गैर मान्यता प्राप्त चल रहे मदरसों का पता लगाने के लिए सर्वे शुरू हो गया है। इसके लिए तहसील वार टीम बनी है। टीम में संबंधित तहसील के एसडीएम, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी शामिल हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नौशाद हुसैन ने बताया कि शासन से सर्वे के लिए 11 बिंदु तय हैं। टीम मौके पर पहुंचकर भौतिक सत्यापन कर जानकारी ले रही है। टीम संयुक्त रिपोर्ट एडीएम को सौंपेंगी, जो डीएम के माध्यम से शासन को जाएगी।
ये हैं प्रमुख बिंदु
1- मदरसे का नाम, स्थान व पूरे पते सहित।
2- संचालक का नाम व पता।
3- बिल्डिंग मानक अनुरूप बनी है या नहीं।
4- मदरसे में बच्चों की संख्या।
5- मदरसे में छात्र-छात्राओं की अलग-अलग संख्या।
6- मदरसे में शौचालय आदि आवश्यक सुविधा का आकलन।
7- मदरसे में शिक्षकों की संख्या, योग्यता आदि विवरण।
8- मदरसे में फंडिंग कहां से हो रही है।
9- मदरसे का खर्च कैसे पूरे होते हैं।
10 - मदरसे में पढ़ाई लिखाई के संसाधनों की स्थिति।