फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Surprising inspection of Mandalayukt, ECG technician found absent

मंडलायुक्त का औचक निरीक्षण

Thu, 30 Jul 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Surprising inspection of Mandalayukt, ECG technician found absent
मंडलायुक्त का औचक निरीक्षण, ईसीजी टेक्नीशियन अनुपस्थित मिले
विज्ञापन

नूरपुर। मंडलायुक्त वीके सिंह ने सीएचसी और ब्लॉक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीएचसी पर अनुपस्थित मिले ईसीजी टेक्नीशियन के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही अस्पताल परिसर में सफाई व्यवस्था पर असंतोष जताते हुए उन्होंने अस्पताल परिसर की नियमित सफाई कराने के निर्देश दिए।
बृहस्पतिवार दोपहर मंडलायुक्त वीरेंद्र कुमार सिंह ने बिजनौर जाते समय सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक अजय कुमार से ओपीडी की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने अस्पताल में बने वार्ड, शौचालय, ओटी आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ईसीजी टेक्नीशियन कपिल कुमार के अनुपस्थित मिलने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए उसके विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अस्पताल की सफाई व्यवस्था पर असंतोष जताते हुए सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा।
विज्ञापन

सीएचसी के बाद कमिश्नर खंड विकास कार्यालय पहुंचे और खंड विकास अधिकारी दिनेश चंद्र से संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में चल रही सफाई व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि संचारी रोगों से बचाव के लिए सफाई होना बहुत जरुरी है। गांवों में दिखवा लें कि सफाई ढंग से हो रही है अथवा नहीं। उन्होंने प्रत्येक गांव में सफाई कराने और मच्छरों से बचाव के लिए फांगिंग कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी कामता प्रसाद, एसडीएम घनश्याम वर्मा, बीडीओ दिनेश चंद्र शर्मा, एडीओ पंचायत ललित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed