फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sunny day, relief from cold

Bijnor News: दिन में खिली धूप तो सर्दी से मिली राहत

Sun, 28 Jan 2024 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Sunny day, relief from cold
- सामान्य नहीं हो रहा तापमान, रात में सर्दी का सितम बरकरार
विज्ञापन

-12.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया
-4.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान शनिवार को रहा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में अभी तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है। सुबह और शाम सर्दी का सितम बरकरार है। शनिवार को धूप खिली तो लोगों को सर्दी से राहत मिली। अगले एक सप्ताह तक मौसम सर्द रहने की संभावना है। सर्दी अभी कुछ दिनों और सताएगी।

शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। कोहरा छाने से आवागमन भी प्रभावित हुआ। दिन चढ़ने के साथ ही मौसम का मिजाज भी बदल गया। पूरे दिन शीतलहर 11.2 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली। जिससे लोगों सर्दी का अहसास होता रहा। मगर दोपहर करीब 12 बजे धूप निकलने से लोगों को सर्दी से राहत मिली। बुजुर्ग और छोटे बच्चे घरों से बाहर निकलकर धूप में बैठे नजर आए।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक दिन में अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि जनवरी माह में सर्दी अभी बरकरार रहेगी। लोगों को सर्दी से परेशानी होगी।जनवरी के बाद ही सर्दी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed