{"_id":"576d84164f1c1ba321b4899d","slug":"sunlight-made-the-choice-of-irrigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरज की रोशनी बनी सिंचाई का विकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूरज की रोशनी बनी सिंचाई का विकल्प
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Sat, 25 Jun 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में सूरज की रोशनी यानि सोलर ऊर्जा से फसलों की सिंचाई को प्रोत्साहित करने के लिए सोलर पंप सेट के मूल्यों में भारी कटौती की गई है। मूल्यों में कटौती होने से किसानों को पहले से और अधिक छूट मिलेगी। खास बात यह है कि इस बार सोलर सेट में तकनीकी खराबी होने पर पंप को बिजली से भी चलाया जा सकेगा। 130 किसानों को योजना में लाभ देने का लक्ष्य रखा गया है।
अंधाधुंध बिजली कटौती, लो वोल्टेज और आंधी आने के बाद कई दिन तक बाधित बिजली से फसलों की सिंचाई बुरी तरह प्रभावित होती है। किसान बिजलीघरों के चक्कर लगाने को मजबूर रहते हैं। इस कारण किसान सोलर पंप की ओर रुख कर रहे हैं। बीते साल 123 किसानों ने योजना का लाभ उठाया था।
सोलर पंप की उपयोगिता व किसानों के रूझान को देखते हुए इस बार सोलर पंप की कीमतों में भारी कमी की गई है। बीते साल 2एचपी (1800वाट) सरफेस सोलर पंप की कीमत पिछले साल दो लाख 41 हजार 100 रुपये थी। और छूट मिलने के बाद किसान को 60 हजार 275 रुपये ही देने पड़ते थे। इस साल कीमतों में भारी कटौती कर यह एक लाख 99 हजार रुपये निर्धारित की गई हैं। इस पर छूट मिलने के बाद किसान को केवल 23 हजार 50 रुपये देने होंगे। यानि यह सोलर पंप अब पहले के मुकाबले लगभग एक तिहाई कीमत में ही मिलेगा। 3एचपी (तीन हजार वाट) के पंप की कीमत पिछले साल चार लाख 34 हजार रुपये थी।
विज्ञापन
छूट मिलने के बाद किसान किसान को एक लाख 17 हजार 200 रुपये देने पड़ते थे। अब इस सेट की कीमत तीन लाख 37 हजार 400 रुपये ही रह गई है। छूट के बाद अब किसान को इसके केवल 64 हजार 70 रुपये ही देने होंगे। 5एचपी की कीमत पहले पांच लाख 31 हजार 200 रुपये थी। छूट के बाद इसके दो लाख 65 हजार 500 रुपये देने पड़ते थे। अब इसकी कीमत चार लाख 51 हजार 175 रुपये की गई है। छूट के बाद किसान को केवल एक लाख 93 हजार 600 रुपये ही देने होंगे।