फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Suicide: Man shot himself with a gun near his chest, died

Suicide: युवक ने सीने से तमंचा सटाकर खुद को मारी गोली, मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 28 Dec 2023 08:59 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 28 Dec 2023 08:59 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में गुरुवार को वेल्डिंग का कार्य करने वाले एक युवक ने सीने में तमंचा सटाकर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Suicide: Man shot himself with a gun near his chest, died
विलाप करते परिजन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बिजनौर जनपद के झालू में गुरुवार को एक युवक ने आत्महत्या कर ली। बताया गया कि मोहल्ला चौधरियान निवासी वेल्डिंग करने वाले एक युवक ने अपने सीने में तमंचा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके पर सीओ सिटी व थाना पुलिस एवम फॉरेन्सिक टीम पहुंची।

विज्ञापन


नगर के चौधरियान निवासी मंजूर उर्फ गुड्डे (35) पुत्र अब्दुल वहीद ने नूरपुर में बेल्डिंग की दुकान खोल रखी थी। उसने नूरपुर में ही रहने के लिए कमरा ले रखा था। वह एक दिन पूर्व अपने घर आया था। आरोप है कि वह नशे का आदी था। परिजन उसे नशा करने से मना करते थे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की शाम युवक ने अपने घर पर सीने में तमंचा लगाकर आत्महत्या कर ली। तेज आवाज सुनकर परिजनों में हड़कंप मच गया और आसपास मोहल्लेवासी भी मौके पहुंचे और मामले की सूचना फोन पर पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर सीओ सिटी संग्राम सिंह व थानाध्यक्ष रामप्रताप सिंह व फॉरेन्सिक टीम मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed