फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Suggestions sought on allotment of marks in high school, intermediate

शासन ने हाईस्कूल, इंटर परीक्षा के अंक आवंटन फार्मूला पर मांगे सुझाव

Sun, 06 Jun 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Suggestions sought on allotment of marks in high school, intermediate
हाईस्कूल, इंटरमीडिएट में अंक आवंटन पर मांगे सुझाव
विज्ञापन

बिजनौर। यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के अंक आवंटन में पारदर्शिता लाने के लिए नई पहल की है। अंक आवंटन फार्मूला पर प्रधानाचार्य तथा अभिभावकों के सुझाव मांगे गए हैं। इसको लेकर उच्च अधिकारियों की वीडियो कांफ्रेंस आज होगी। जिले के तीन प्रधानाचार्य, अभिभावक संघ के अध्यक्ष इसमें प्रतिभाग करेंगे।
शासन ने कोरोना को देखते हुए यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा निरस्त कर दी है। दोनों परीक्षाओं में छात्रों को अंक आवंटन का फार्मूला भी तय हो गया है। शासन की मंशा है कि अंक आवंटन के फार्मूले पर कोई विवाद न हो तथा पारदर्शिता रहे। इसलिए कॉलेजों के प्रधानाचार्यों, अभिभावकों तथा शिक्षकों से सुझाव मांगे गए हैं। सुझाव Upboardexamination 2021@gmail.com पर दिए जा सकते हैं।
विज्ञापन

अंक आवंटन के फार्मूले पर सुझाव देने के लिए सात जून सोमवार (आज) दोपहर दो बजे प्रधानाचार्यों और अभिभावकों की वीडियो कांफ्रेंसिंग है। इसमें शासन के शिक्षा विभाग के आला अधिकारी भाग लेंगे। जिले से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बिजनौर की प्रधानाचार्या निर्मला शर्मा, बीआईसी के प्रधानाचार्य आफताब अहमद, श्री अमर सिंह इंटर कॉलेज मौजमपुर सुजान के प्रधानाचार्य नेपाल सिंह तथा राजकीय इंटर कालेज बिजनौर शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष लक्ष्मीशंकर अग्रवाल शामिल होंगे। डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि प्रतिनिधियों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed