फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sugarcane weighing at 36 purchasing centers

36 क्रय केंद्रों पर होगी गन्ना तौल

Tue, 27 Oct 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane weighing at 36 purchasing centers
36 क्रय केंद्रों पर होगी गन्ना तौल
विज्ञापन

नजीबाबाद। किसान सहकारी चीनी मिल नजीबाबाद का पेराई सत्र चार नवंबर से शुरू होगा। पेराई सत्र के लिए 36 गन्ना क्रय केंद्रों पर तौल की जाएगी।
किसान सहकारी चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक दानवीर सिंह और मुख्य गन्ना अधिकारी डॉ.एसएस ढाका के नेतृत्व में चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू करने की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। मुख्य गन्ना अधिकारी ने बताया कि चार नवंबर को शुरू होने वाले पेराई सत्र के लिए 36 गन्ना क्रय केंद्र बनाए गए हैं। तीन हजार क्विंटल गन्ना पेराई क्षमता की चीनी मिल की ओर से किसानों को 29 अक्तूबर से इंडेन जारी किए जाएंगे। मिल प्रशासन इस बार किसानों को एसएमएस के माध्यम से ही गन्ना पर्ची जारी करेगी। चीनी मिल प्रशासन ने किसानों से अपने साथ आईडी के रूप में पासबुक, आधार कार्ड व पहचान पत्र साथ रखने की सलाह दी है। चीनी मिल की ओर से चालू होने वाले पेराई सत्र के लिए किसानों को एसएमएस के माध्यम से ही गन्ना पर्चियां जारी की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed