फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sugarcane sugar mill starts sugarcane season

धामपुर चीनी मिल का गन्ना पेराई सत्र शुरू

Sat, 10 Nov 2018 12:07 AM IST
अमर उजाला/बिजनौर
अमर उजाला/बिजनौर Updated Sat, 10 Nov 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane sugar mill starts sugarcane season
धामपुर मिल की चेन में गन्ना डालकर पेराई सत्र की शुरुआत की गई। - फोटो : अमर उजाला
धामपुर में धामपुर चीनी मिल का शुक्रवार को पूजन के साथ गन्ना पेराई सत्र शुरू हो गया। इस मौके पर चीनी मिल के अधिकारियों ने मिल गेट पर गन्ना तौल करने पहुंचे किसानों, उनके बैलों और ट्रैक्टर की पूजा की। बाद में उनका तिलक लगाकर स्वागत किया गया। नगीना लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. यशवंत सिंह, डॉ. एनपी सिंह, एसडीएम कुंवर वीरेंद्र कुमार मौर्य आदि ने चेन में गन्ने डालकर सत्र का शुभारंभ किया।  
विज्ञापन

शुक्रवार सवेरे साढ़े सात बजे मिल के सभी अधिकारी और गण्यमान्य नागरिक, किसान मिल परिसर में एकत्र हुए। सबसे पहले मिल गेट पर गांव जैतरा निवासी सुरेंद्र सिंह पुत्र रामपाल सिंह 20 क्विंटल की बैलगाड़ी की तौल हुई। किसान और उनकी बैलगाड़ी में जुड़े बैलों की पूूजा की गई। पंडित ब्रजकिशार तिवारी ने पूजन कराया। गांव अमखेड़ा निवासी राहुल कुमार पुत्र सूरज सिंह के 30 क्विंटल के ट्रैक्टर ट्रिपलर, गांव धामपुर हुसैनपुर निवासी मान सिंह पुत्र नत्थू सिंह के 45 क्विंटल की गन्ने की ट्रैक्टर ट्रॉली, गन्ना विकास विभाग अफजलगढ़ की ओर से 105 क्विंटल ट्रक, चालक का पूजन कर सम्मानित किया गया। पूजन में डीएसएम ग्रुप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संदीप शर्मा, जीएम प्रशासन विजय गुप्ता, उपाध्यक्ष एमआर खान, कुलदीप शर्मा, अपर गन्ना जीएम आजाद सिंह, निष्काम गुप्ता, योगेंद्र सिंह, सुनील कुल श्रेष्ठ, बीएस रेड्डी, आनंद प्रकाश मिश्रा, एमपी शर्मा, लायक राम, पंकज शर्मा, सुरेश सक्सेना, मनोज चौहान, विशेष शर्मा, बलिराम, सुरेंद्र पांडेय, रविशंकर अग्रवाल आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया, राकेश चौधरी, उदित जैन, विजय जैन, विजयपाल सिंह, भारत भूषण, रणजीत सिंह, इंदर सिंह, डॉ. शंकरलाल शर्मा, पूर्व सांसद डॉ. एलबी रावल, अरुण शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


गन्ना विभाग ने किसानों के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया
धामपुर में गन्ना विभाग की ओर से किसानों की गन्ने से संबंधित हर प्रकार की समस्या का निदान कराने को टोल फ्री नंबर जारी कर दिया है। इतना ही नहीं गन्ने से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने या फिर आदानप्रदान करने के लिए बेवसाइट भी लिंक कर दिया गया है। किसान इनके माध्यम से अपनी समस्याओं का निदान घर बैठे आसानी के साथ कर सकते हैं। एससीडीआई अमित कुमार पांडेय ने बताया कि इस प्रकार की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने को सभी जरूरी साइटों को गन्ना समिति की दीवारों पर कई स्थानों पर उल्लेखित करा दिया गया है।  ऐसा किए जाने से अब किसानों को बगैर मतलब के गन्ना विभागों के कार्यालयों के चक्कर लगाने की कोई जरूरत नहीं है। गन्ना विभाग की ओर से जारी टोल नंबर 1800-121-3203  है। इस नंबर से किसान फोन कर समस्या का निदान कर सकते है। एससीडीआई ने बताया कि इतना ही नहीं, किसानों के लिए गन्ना विभाग की बेवसाइट पर भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed