फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sugarcane standing in the fields, mills are not giving slips, farmers angry

खेतों में खड़ा गन्ना, पर्चियां नहीं दे रहीं मिल, किसानों में गुस्सा

Thu, 19 May 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane standing in the fields, mills are not giving slips, farmers angry
धामपुर तहसील में धरना प्रदर्शन करते भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता। - फोटो : DHAMPUR
खेतों में खड़ा गन्ना, पर्चियां नहीं दे रहीं मिल, किसानों में गुस्सा
विज्ञापन

धामपुर। भाकियू कार्यकर्ताओं ने प्रशासन पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगा तहसील में प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि आवारा पशु किसानों की फसलें उजाड़ रहे हैं। शिकायत के बाद भी अधिकारी पशुओं को पकड़ गोशालाओं में नहीं छुड़वा रहे हैं। किसानों ने बिलाई चीनी मिल की ओर से समय से गन्ना मूल्य भुगतान न होने व धामपुर और स्योहारा चीनी मिल की ओर से समय से पर्चियां न देने का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी।
भाकियू कार्यकर्ता बुधवार को तहसील और तहसीलदार कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। तहसील अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि जब तक अधिकारियों का इलाज नहीं होगा तब तक किसानों की समस्याओं का निदान नहीं होगा। आरोप लगाया कि सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार इस कदर बढ़ गया है कि बगैर सुविधा शुल्क के किसानों का कोई काम नहीं हो रहा है। स्योहारा ब्लॉक अध्यक्ष गजेंद्र टिकैत ने कहा कि क्षेत्र की चीनी मिलें किसानों के साथ अन्याय कर रही हैं। किसानों के खेतों में गन्ना खड़ा है, चीनी मिल किसानों को पर्ची नहीं दे रही हैं। आवारा पशुओं ने किसानों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन

गांवों में निगम की ओर से लगे बिजली के मीटरों से तो बिल मिल नहीं रहा है, अब नलकूपों पर मीटर लगाने का प्रयास कर रहा है। जिला महासचिव दुष्यंत कुुुमार ने कहा कि किसानों को एक होकर समस्याओं के निदान को संघर्ष करना होगा। विजय पाल सिंह ने कहा कि अधिकारी किसानों की अनदेखी कर रहे हैं। इस दौरान महेंद्र सिंह, मदन सिंह, पोखर सिंह, ओमप्रकाश, सुरेंद्र, देवेंद्र, पद्म सिंह, आनंद सिंह, कविराज सिंह, देवराज सिंह, अरविंद राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed