फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sugarcane speculation may be stopped if online declaration is not filled

Bijnor News: ऑनलाइन घोषणा-पत्र नहीं भरने पर बंद हो सकता है गन्ना सट्टा

Wed, 13 May 2026 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane speculation may be stopped if online declaration is not filled
बिजनौर। जनपद के गन्ना किसानों को आगामी पेराई सत्र के लिए अपना गन्ना क्षेत्रफल का घोषणा-पत्र ऑनलाइन भरना अनिवार्य होगा। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि गन्ना किसानों के घोषणा-पत्र विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे, जिन्हें किसानों को स्वयं ऑनलाइन भरना होगा।
विज्ञापन

आगामी गन्ना पेराई सत्र के लिए जनपद में गन्ना सर्वे एक मई से आरंभ हो गया है। गन्ना सर्वे के लिए गन्ना विभाग, चीनी मिल के कर्मचारियों की संयुक्त टीमें लगी हुई हैं। यह गन्ना सर्वे 30 जून तक पूर्ण किया जाएगा। गत पेराई सत्र में जिले में गन्ना क्षेत्रफल दो लाख 56 हजार हेक्टेयर था। इस अधिकारियों के अनुसार जिन किसानों द्वारा समय से ऑनलाइन घोषणा-पत्र उपलब्ध नहीं कराया जाएगा, उनका सट्टा आगामी पेराई सत्र में कभी भी बंद किया जा सकता है। किसानों द्वारा दिए गए विवरणों का गन्ना सर्वेक्षण टीम द्वारा शत-प्रतिशत सत्यापन किया जाएगा, ताकि गन्ना सर्वे प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे और वास्तविक गन्ना क्षेत्रफल का सही आकलन हो सके। गन्ना विभाग ने बताया कि गन्ना सर्वे टीम के खेत पर पहुंचने की तिथि, टीम इंचार्ज का नाम और मोबाइल नंबर किसानों को एसएमएस के माध्यम से तीन दिन पूर्व भेज दिया जाएगा। जिला गन्ना अधिकारी पीएन सिंह ने बताया कि गन्ना सर्वेक्षण कार्य चल रहा है। संयुक्त टीम के माध्यम से गन्ना सर्वे का कार्य कराया जा रहा है। सभी किसान अपना घोषणा पत्र ऑनलाइन जरूर भरें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed