फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   'Sugarcane price should be at least 400 rupees'

‘कम से कम 400 रुपये हो गन्ना मूल्य’

Sun, 08 Dec 2019 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
'Sugarcane price should be at least 400 rupees'
‘कम से कम 400 रुपये हो गन्ना मूल्य’
विज्ञापन

धामपुर। गन्ना मूल्य में वृद्धि न होने से नाराज किसानों ने प्रदेश सरकार को किसान विरोधी बताया है। किसानों का कहना है कि सरकार किसानों को सालाना छह हजार रुपये देकर लाखों रुपये का नुकसान पहुंचा रही है। उन्होंने सरकार से गन्ने का मूल्य कम से कम 400 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की है।

किसान विजेंद्र सिंह का कहना है कि प्रदेश सरकार किसानों के साथ बहुत बड़ा धोखा कर रही है। दूसरे साल भी गन्ने के समर्थन मूल्य में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। किसानों को पूरा दर स्वीकार करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। दयाराम सिंह का कहना है कि गन्ना फसल की लागत के मुताबिक भी किसानों को गन्ना मूल्य नहीं मिल रहा है। किसानों को खेती करना मुश्किल हो गया है। देवेंद्र कौशिक का कहना है कि भाजपा की सरकार में किसानों को जमकर उत्पीड़न हो रहा है। किसानों को सरकार आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर रही है। बलवीर सिंह का कहना है कि किसानों की दुर्दशा का प्रदेश सरकार को कोई ख्याल नहीं है। उन्होंने कहा कि 400 रुपये प्रति क्विंटल कम गन्ना मूल्य किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed