फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sugarcane price crosses Rs 400 at mills

Bijnor News: कोल्हुओं पर गन्ने का भाव 400 पार

Thu, 20 Nov 2025 11:23 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 20 Nov 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane price crosses Rs 400 at mills
हल्दौर क्षेत्र के पैजनियां में कोल्हू पर बनता गुड़। संवाद
बिजनौर। गुड़ और चीनी के बढ़े बाजार का असर भाव पर दिखाई दे रहा है। जिले में कोल्हुओं पर गन्ने के दाम 400 रुपये प्रति क्विंटल से ऊपर पहुंच गए हैं। कई स्थानों पर कोल्हुओं पर गन्ना 430 रुपये तक खरीदा जा रहा है। इससे किसानों में भी उत्साह है।
विज्ञापन

जिले में करीब 10 चीनी मिलों के साथ ही 100 से अधिक कोल्हू संचालित हो रहे हैं। चीनी मिलों में पेराई सीजन शुरू होने के बाद भी कोल्हुओं पर गन्ना आपूर्ति की जा रही है। जरूरत होने पर किसान कोल्हू में गन्ना डाल रहे हैं।
विज्ञापन

मंडी में गुड़ का भाव पांच हजार रुपये प्रति क्विंटल के आसपास है। इससे कोल्हुओं पर गन्ने की मांग बढ़ी हुई है। अच्छे भाव मिलने की उम्मीद में कई कोल्हू संचालकों ने उत्पादन बढ़ाने के लिए अतिरिक्त श्रमिक भी लगा दिए हैं। किसानों का कहना है कि मौसम अनुकूल होने से गन्ने की पैदावार ठीक रही है। कोल्हुओं पर गन्ने के दाम भी अच्छे मिल रहे हैं। ठेकेदार इलियास का कहना है कि अभी गुड़ और चीनी के बाजार में तेजी बनी हुई है। कोल्हुओं पर गन्ने का भाव 430 रुपये प्रति क्विंटल तक है। इसके बावजूद भी गन्ने की मांग पूरी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

n चीनी के निर्यात से मिलेगा लाभ : बिलाई चीनी मिल के जीएम राहुल सिंह ने बताया कि सरकार ने चीनी निर्यात का रास्ता खोल दिया है। जिले की चीनी मिलों को लाभ होगा। यहां से करीब 42 हजार मीट्रिक टन से अधिक का कोटा जारी होने की संभावना है। विदेशों में चीनी निर्यात से स्थानीय बाजार में चीनी के दामों में उछाल आएगा। जो, चीनी मिल और किसानों के लिए लाभकारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed