{"_id":"5dee914f8ebc3e87d87eacea","slug":"sugarcane-payment-of-rs-116-73-crore-issued-to-farmers-bijnor-news-mrt4579099152","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को 116.73 करोड़ रुपये का गन्ना भुगतान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को 116.73 करोड़ रुपये का गन्ना भुगतान जारी
विज्ञापन

बिजनौर। गन्ना भुगतान घोषित होते ही चीनी मिलों ने भुगतान शुरू कर दिया है। पहले ही दिन पांच चीनी मिलों ने 116.73 करोड़ रुपये का भुगतान जारी किया है। मंगलवार को नजीबाबाद चीनी मिल करीब 19 करोड़ का भुगतान करेगी।
जिले की चीनी मिलों का पेराई सत्र शुरू हुए एक महीने से अधिक समय हो गया है। बिलाई चीनी मिल तो 30 अक्तूबर से चल गई थी। लेकिन चीनी मिलों ने अब तक किसानों को गन्ने का कोई भुगतान नहीं दिया था। मिल अधिकारियों ने गन्ना मूल्य घोषित होने के बाद ही भुगतान की बात कही थी।
शनिवार को सरकार ने गन्ना मूल्य घोषित कर दिया। हालांकि गन्ना मूल्य में कोई वृद्धि नहीं की गई, जिससे किसानों में रोष है। लेकिन गन्ना मूल्य घोषित होते ही मिलों ने भुगतान में तेजी दिखाई है। मिलों ने सोमवार को ही 116.73 करोड़ रुपये का भुगतान जारी कर दिया है। धामपुर मिल ने 33.90 करोड़, स्योहारा ने 28.20 करोड़, बुंदकी ने 25 करोड़, अफजलगढ़ मिल ने 24.83 करोड़, बरकातपुर मिल ने 16 करोड़ का भुगतान जारी कर दिया है। जबकि नजीबाबाद चीनी मिल मंगलवार को 18.96 करोड़ रुपये का भुगतान जारी करेगी। मिलों से नियम के अनुसार गन्ना भुगतान करने के लिए कहा गया है। हालांकि बिजनौर, चांदपुर एवं बिलाई मिल ने अभी भुगतान नहीं किया है।
विज्ञापन
शुरू कराया भुगतान
जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह का कहना है कि गन्ना मूल्य घोषित होने के बाद मिलों से भुगतान शुरू करा दिया गया है। समय से भुगतान न करने वाली चीनी मिलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।