{"_id":"62bb431a12976b0795529a40","slug":"sugarcane-committee-will-do-development-work-in-the-interest-of-farmers-nazibabad-news-mrt594817071","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान हित में गन्ना समिति कराएगी विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान हित में गन्ना समिति कराएगी विकास कार्य
विज्ञापन
नजीबाबाद में गन्ना विकास समिति की वार्षिक साधारण सभा में बोलते सचिव डॉ. विजय शुक्ल।
- फोटो : NAZIBABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान हित में गन्ना समिति कराएगी विकास कार्य
नजीबाबाद। सहकारी गन्ना विकास समिति की वार्षिक साधारण सभा में खाद गोदामों की मरम्मत सहित किसान हित के कई प्रस्ताव पारित किए गए। सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव डॉ. विजय कुमार शुक्ला के नेतृत्व में वार्षिक साधारण सभा आयोजित की गई।
लायंस कम्युनिटी हॉल में आयोजित बैठक में गन्ना विकास समिति से संबंधित प्रस्तावों पर चर्चा हुई। पूर्व ब्लॉक प्रमुख चौ. कुलवीर सिंह, सुनील चौधरी, बेगराज सिंह, हरेंद्र सिंह, नीरज कुमार, देवेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र सिंह और सामान्य निकाय के प्रतिनिधियों, समिति एवं परिषद के कर्मचारियों की उपस्थिति में खस्ताहाल खाद गोदामों की मरम्मत कराने सहित कई प्रस्ताव पारित किए गए। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक मायापति यादव की उपस्थिति में आयोजित बैठक में समिति के अंतर्गत आने वाले मजरों को राजस्व गांव में सम्मलित किए जाने, आगामी पेराई सत्र के लिए चीनी मिलों का क्षेत्र पूर्व की भांति रखे जाने, समिति के पुराने ऋण प्रकरणों को बट्टे खाते में डालने सहित कई प्रस्तावों पर सहमति बनी। गन्ना विकास समिति सचिव डॉ. विजय कुमार शुक्ल ने गन्ना किसानों के हितों में समिति द्वारा कार्य करने और उनकी समयबद्ध समस्याओं का निस्तारण करने का आश्वासन दिया।