फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sugarcane committee employee committed suicide by hanging

Bijnor News: धामपुर - गन्ना समिति के कर्मचारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Thu, 23 Mar 2023 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 23 Mar 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane committee employee committed suicide by hanging
धामपुर गन्ना समिति में मृतक कर्मचारी की पुत्री को ढांढस बंधाती सीओ धामपुर इंदू सिद्वार्थ
---------- मुरादाबाद के लिए खास
विज्ञापन

- ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के गांव मीरपुर मोहन चक निवासी था युवक
- छह साल से पर्ची वितरक के पद पर था कार्यरत, सरकारी आवास में रहता था
फोटो तीन
संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर (बिजनौर)। सहकारी किसान गन्ना समिति में तैनात एक कर्मचारी ने छत के पंखे में लटक कर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
गन्ना समिति के विशेष सचिव मनोज कुमार ने बताया कि जिला मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के गांव मीरपुर मोहन चक निवासी 38 वर्षीय गौरव कुमार विश्नोई पुत्र रमेश चंद्र विश्नोई धामपुर सहकारी गन्ना समिति में छह साल से पर्ची वितरक के रूप में तैनात था। वह समिति के सरकारी आवास में अकेले रहते थे। बुधवार सुबह जब वह ऑफिस नहीं पहुंचा तो साथी कर्मचारियों ने साढ़े दस बजे उसके कमरे पर जाकर देखा। काफी आवाज लगाने के बाद अंदर से कमरा नहीं खुला तो कर्मचारी ने घटना की जानकारी विभाग के अधिकारियों को दी।
विज्ञापन

अधिकारियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे के दरवाजे को तोड़ा। कमरे में गौरव का शव छह के पंखे में चादर से लटका मिला। कोतवाल माधो सिंह बिष्ट ने बताया कि जांच में पाया कि युवक ने अंतिम कॉल मंगलवार की शाम करीब सात बजे की थी। उसके बाद कोई कॉल नहीं हुई। वह कॉल किसको हुई थी, फोन से किसकी क्या बात हुई थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना की सूचना पर सीओ इंदू सिद्धार्थ, एसपी पूर्वी धामपुर धर्म सिंह मार्छाल ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की और अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed