{"_id":"61058f048ebc3ec1525e7cdb","slug":"sugarcane-area-reached-2-5-lakh-hectare-in-the-district-bijnor-news-mrt549892223","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में गन्ने का रकबा पहुंचा ढाई लाख हेक्टेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में गन्ने का रकबा पहुंचा ढाई लाख हेक्टेयर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में गन्ने का रकबा पहुंचा ढाई लाख हेक्टेयर
बिजनौर। जिले में किसानों ने गन्ने का रकबा फिर से बढ़ा दिया है। गन्ने का रकबा अब बढ़कर ढाई लाख हेक्टेयर हो गया है। आगामी गन्ना पेराई सीजन समय से संपन्न करने के लिए चीनी मिलों को नवंबर के पहले सप्ताह में पेराई शुरू करनी होगी।
जिले में गन्ने का रकबा लगातार बढ़ रहा है। साल 2010 में जिले में गन्ने का रकबा 2.12 लाख हेक्टेयर तक था। इस साल गन्ने का रकबा बढ़कर ढाई लाख हेक्टेयर हो गया है। रकबा बढ़ने की सबसे बड़ी वजह से गन्ने की औसत पैदावार में लगातार हो रही वृद्धि है। गन्ने के दाम भले ही न बढ़ रहे हों लेकिन पैदावार हर साल बढ़ रही है। इसके अलावा गन्ने में रोग, आग या पानी से होने वाले नुकसान का खतरा भी बहुत कम रहता है। पिछले साल किसानों ने गन्ने के रकबे में साढ़े 11 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि की थी। तब माना गया था कि अब इससे अधिक रकबा नहीं बढ़ सकता, लेकिन किसानों ने फिर से गन्ने का रकबा तीन हजार हेक्टेयर तक बढ़ा दिया है। यह पिछले साल के रकबे का एक प्रतिशत अधिक है।
जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह के अनुसार गन्ना सर्वे पूरा हो गया है। रकबे के आधार पर ही चीनी मिलों का संचालन कराया जाएगा।
गन्ना रकबा साल 2020-21 में रकबा साल 2021-22 में रकबा
मिल पैड़ी पौधा कुल रकबा पैड़ी पौधा कुल रकबा
बिजनौर 4394 3387 7781 3464 3926 7390
धामपुर 26967 21642 48609 25022 25316 50338
स्योहारा 21085 16970 38055 18311 15609 33920
नजीबाबाद 7878 84117 16295 7874 8394 16298
बुंदकी 15731 14108 29839 14344 17190 31534
चांदपुर 8489 6723 15212 7183 7787 14970
बिलाई 14738 13865 28603 14062 14965 29027
बरकातपुर 16166 12549 28715 13550 14985 28535
बहादरपुर 14016 14923 29029 14782 18032 32760
धनौरा 2575 2375 4950 2430 2419 4849
खाईखेड़ी 204 179 383 250 226 476
कुल 132333 115138 247471 121218 128849 250067
नोट: आंकड़े गन्ना विभाग से लिए गए हैं। गन्ना रकबा हेक्टेयर में है।