फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sugar prices jump

चीनी के दामों में आया उछाल

Sat, 28 Aug 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Sugar prices jump
चीनी के दामों में आया उछाल
विज्ञापन

बिजनौर। गन्ना मूल्य बढ़ाने की घोषणा से पहले ही चीनी के दाम बढ़ने लगे हैं। चीनी के दाम 3450 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक चल रहे हैं जबकि सरकारी दाम 3100 रुपये प्रति क्विंटल है। चीनी के दाम अभी और बढ़ने की उम्मीद है। लंबे समय बाद चीनी के दामों में इतना उछाल आया है। चीनी के दाम जितने ज्यादा बढ़ते हैं चीनी का उठान भी उतना ही ज्यादा होता है।
पिछले चार साल से सामान्य प्रजाति के गन्ने का दाम 315 और अगेती प्रजाति के गन्ने का दाम 325 रुपये प्रति क्विंटल चल रहे हैं। चीनी के दाम अभी और बढ़ने की बात कही जा रही है। चुनावी साल में सरकार द्वारा भी इस बार गन्ने के दामों में अच्छी खासी बढ़ोतरी की बात कही जा रही है। गन्ने के दामों पर अक्सर चीनी मिल अफसर चीनी के कम दामों का हवाला देते हैं। पिछले साल तक चीनी का न्यूनतम मूल्य 2900 रुपये प्रति क्विंटल था जिसे केंद्र ने बढ़ाकर 3100 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया था। इससे कम मूल्य पर चीनी न तो बेची जा सकती है और न खरीदी। दाम ज्यादा हो सकते हैं, लेकिन पिछले काफी समय से चीनी लगभग न्यूनतम दाम पर ही बिक रही थी। इस बार गन्ना पेराई सत्र शुरू होने से दो महीने पहले चीनी के दामों में अच्छा खासा उछाल हुआ है। कुछ ही समय में चीनी के दाम बढ़कर 3450 रुपये प्रति क्विंटल हो गए हैं। जैसे-जैसे चीनी बिकती रहेगी इसके दाम और बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन

दाम और उठान का अलग है गणित
चीनी के दामों और उसके उठान का अलग ही गणित रहता है। चीनी के दाम कम होते हैं तो दाम कम होने के बाद उठान कम होता है और दाम बढ़ जाते हैं तो इसके बाद ही उठान भी बढ़ जाता है जबकि बाकी फसलों में इसका उलटा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिल में उत्पादन पर एकनजर
चीनी मिल बनी चीनी बची चीनी
धामपुर 2544800 661505
स्योहारा 2296660 971197
बिजनौर 468770 104325
चांदपुर 766780 18265
नजीबाबाद 587610 420711
बढ़ापुर 1415540 566280
बरकातपुर 1611368 523420
बुंदकी 1420620 678367
बिलाई 1680715 706013
नोट: (आंकड़े चीनी मिलों से लिए गए हैं।)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed