{"_id":"607338298ebc3ec899798105","slug":"sugar-mills-will-be-closed-only-after-the-sugarcane-is-exhausted-from-the-fields-bijnor-news-mrt534057089","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतों से गन्ना खत्म होने के बाद ही बंद होंगी चीनी मिलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेतों से गन्ना खत्म होने के बाद ही बंद होंगी चीनी मिलें
विज्ञापन

बिजनौर। जिले की सभी चीनी मिल हर हाल में शत प्रतिशत गन्ने की पेराई करेंगी। गन्ने की पेराई खत्म होने के बाद ही चीनी मिल बंद होंगी। सबसे पहले बिजनौर और बिलाई चीनी मिलों का पेराई सत्र पूरा होगा। मई के पहले सप्ताह में ये दोनों चीनी मिल बंद हो सकती हैं।
जिले में सभी नौ चीनी मिल अपनी पूरी क्षमता के साथ गन्ना पेराई कर रही है। चीनी मिलों को किसान गन्ने की पेराई कर रहे हैं। इस पेराई सत्र में पिछले साल के मुकाबले किसानों के पास गन्ने का रकबा साढ़े 11 प्रतिशत तक अधिक था, लेकिन इस बार ज्यादा कोल्हू और क्रेशरों के संचालन की वजह से किसानों ने जल्दी खेत खाली करने के लिए कमजोर फसल यहां बेच दी थी। अब भी जिन किसानों के पास गन्ना पर्ची कम पड़ रही हैं उनके बांड भरवाकर किसानों को पर्ची दिलाई जा रही है। गन्ना रकबा हर रोज कम हो रहा है, लेकिन चीनी मिलें ऐसे ही किसी दिन पेराई सत्र खत्म नहीं करेंगी। गन्ना खत्म होने के बाद भी मिलों के क्षेत्रों में सर्वे कराया जाएगा। देखा जाएगा कि किसानों के पास खेतों में कितना गन्ना खड़ा है और उसमें से कितना गन्ना किसान बीज के रूप में खेतों में प्रयोग करेंगे। सर्वे के बाद ही मिलों का पेराई सत्र पूरा होगा। इसके बाद ही मिल बंद होंगी। इस बार पेराई सत्र में चीनी मिलों में पेराई जल्दी शुरू होने के चलते सभी चीनी मिल मई में ही बंद हो जाएंगी। पिछले साल मिलों का पेराई सत्र जून तक चल गया था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा।
किसानों के खेत में गन्ना रहने तक होगी पेराई
जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह के अनुसार किसानों के शत प्रतिशत गन्ने की पेराई कराई जाएगी। किसानों के खेत में गन्ना रहने तक चीनी मिलों का पेराई सत्र चलेगा।
विज्ञापन
शत प्रतिशत गन्ना पेरेंगे
बिलाई चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक परोपकार सिंह के अनुसार मई के पहले सप्ताह तक पेराई सत्र चलने का अनुमान है। पूरा गन्ना पैरा जाएगा।
मई तक चलेगा पेराई सत्र बिजनौर चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक राहुल चौधरी के अनुसार सर्वे के बाद ही नोटिस देकर मिल बंद होगी। अभी पेराई सत्र मई के पहले सप्ताह तक चल सकता है।