फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sugar mills sitting on the commission of committees

समितियों का कमीशन दबाए बैठीं चीनी मिलें

Mon, 12 Sep 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Sugar mills sitting on the commission of committees
समितियों का कमीशन दबाए बैठीं चीनी मिलें
विज्ञापन

बिजनौर। जनपद की सात चीनी मिलें गन्ना समितियों व गन्ना विकास परिषद के कमीशन (गन्ना विकास अंशदान) का लाखों रुपये दबाए बैठी हैं। समय पर गन्ना विकास अंशदान का भुगतान नहीं होने से समितियों के सामने आर्थिक संकट गहराने लगा है। इससे समितियों के कर्मचारियों का वेतन, विकास कार्य, किसानों को देने वाले अनुदान, बीज आदि का कार्य प्रभावित हो जाता है।
गन्ना समितियों, विकास परिषद को चीनी मिलें करीब साढ़े पांच रुपये का कमीशन अर्थात गन्ना विकास अंशदान देती हैं। इससे समितियां विकास, किसानों को कृषि यंत्र, अनुदानित बीज, कीटनाशक, कर्मचारियों का वेतन आदि का कार्य करती हैं। गन्ना पेराई सीजन समाप्त हुए कई माह बीत गए हैं। जिले की सात चीनी मिलें गन्ना समितियों व विकास परिषदों का 2201.37 लाख रुपये दबाएं बैठी हैं। समय पर विकास अंशदान का भुगतान नहीं होने से किसानों के विकास को होने वाले कार्यों पर ब्रेक लगा रहा है। समितियों व गन्ना विभाग की ओर से अंशदान का भुगतान करने के लिए पत्र जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

गन्ना मूल्य का 23354.09 लाख बकाया
बिजनौर के दौरे पर आए मुख्यमंत्री के सामने भी जनप्रतिनिधियों ने जनपद की चार चीनी मिलों पर बकाया गन्ना मूल्य भुगतान का मुद्दा उठाया था। इसके बाद गन्ना विभाग ने मिलों को नोटिस जारी किया। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान दिलाने की मांग को लेकर किसान लगातार आंदोलन कर रहे हैं। इसके बाद भी चारों चीनी मिलें बकाया भुगतान नहीं कर रही हैं। भाकियू अराजनैतिक के युवा प्रदेशाध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह ने कहा कि चीनी मिलें समय से खरीदे गन्ना मूल्य व समितियों के बकाया का भुगतान करें। बारिश नहीं होने एवं बीमारी लगने से धान व गन्ना उत्पादन घट रहा है। समय से भुगतान होने से किसान फसलों को बचाने के प्रबंध कर सकता है। गन्ने को बीमारी से बचाव के लिए समितियां भी अनुदान पर कीटनाशक किसानों को उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समितियों का अंशदान (लाख रुपये)
चीनी मिल अंशदान बकाया
धामपुर - 460.37
स्योहारा - 644.96
बिलाई - 456.16
बहादरपुर - 0.00
बरकातपुर- 305.53
बुंदकी - 0.00
चांदपुर - 57.93
बिजनौर - 21.87
स्नेह रोड नजीबाबाद - 254.57
(नोट : गन्ना विकास अंशदान के आंकड़े गन्ना विभाग से लिए गए हैं और नौ सितंबर तक के हैं।)
चीनी मिलों पर बकाया गन्ना मूल्य भुगतान (लाख रुपये)
चीनी मिल - बकाया भुगतान
बिलाई मिल - 17744.52
चांदपुर मिल - 1685.66
बिजनौर मिल - 1384.90
स्नेह रोड नजीबाबाद - 2539.01
समितियों का गन्ना विकास अंशदान एवं किसानों से खरीदे गन्ने का बकाया भुगतान दिलाने के लिए चीनी मिलों को पत्र लिखे हैं। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं करने पर नोटिस भी जारी किया गया है। चीनी मिल अधिकारियों के साथ बैठक कर भी जल्द से जल्द भुगतान करने के निर्देश दिए गए हैं
- पीएन सिंह, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed