फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sugar mills in the struggle to take sugarcane field and keep it safe

Bijnor News: गन्ना क्षेत्र लेने व अपना सुरक्षित रखने जद्दोजहद में चीनी मिलें

Fri, 28 Jul 2023 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 28 Jul 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Sugar mills in the struggle to take sugarcane field and keep it safe
- जनपद में दो लाख 57 हजार हेक्टेयर गन्ना क्षेत्रफल
विज्ञापन

- आगामी सीजन में 10 चीनी मिलें करेंगी गन्ना पेराई
आंकड़ों पर नजर
- 2.57 लाख हेक्टेयर गन्ना क्षेत्रफल
- 10 चीनी मिल करेंगे आगामी सत्र में गन्ना पेराई
- 09 चीनी मिलें थी अभी तक जनपद
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जनपद में एक नई चीनी मिल चांगीपुर का संचालन एवं चीनी मिल बिजनौर की क्षमतावृद्धि हुई। नई चीनी मिल साढ़े सात किलोमीटर की परिधि के गेट क्षेत्रफल के साथ गन्ना क्रय केंद्र मांग रही है। क्षमतावृद्धि होने पर बिजनौर मिल पुराने क्षेत्र की मांग कर रही है। चांगीपुर मिल को क्षेत्र देने के लिए अन्य चीनी मिलों के गन्ना क्षेत्रफल में कैंची चलेगी। इसको लेकर अन्य चीनी मिलें बैचेन हैं। गन्ना सुरक्षण में चीनी मिलें अपना क्षेत्र कम कटने व सुरक्षित रखने की जद्दोजहद में हैं।
आगामी गन्ना पेराई सीजन के लिए हुए गन्ना सर्वे में जनपद में दो हजार हेक्टेयर गन्ना क्षेत्रफल में बढ़ोत्तरी हो गई है। इस बार जनपद में गन्ने का क्षेत्रफल दो लाख 57 हजार हेक्टेयर है। इस गन्ने की पेराई के लिए जनपद में 10 चीनी मिल हो जाएंगी। नियमानुसार नई चीनी मिल पर साढ़े सात किलोमीटर परिधि का गन्ना क्षेत्रफल रहता है। सूत्रों के अनुसार उस क्षेत्र में अन्य चीनी मिलों क्रय केंद्र नई पर चले जाएंगे। उन्हें अन्य स्थानों के क्रय केंद्र दिए जाएंगे। इस बार गन्ना सुरक्षण के समय गन्ना विभाग को अधिक कार्य करना पड़ेगा। वरना कई साल से दो तीन क्रय केंद्र ही इधर उधर हो रहे थे। इस बार नई चीनी मिल स्थापित होने से क्रय केंद्रों को इधर उधर करना पड़ेगा।
विज्ञापन

पुराने क्रय केंद्र वापस लेने की कवायद
बिजनौर मिल क्षमतावृद्धि होकर 45 हजार टीसीडी हो जाएगी। क्षमता बढ़ने पर चीनी मिल अपनी परिधि के पुराने क्रय केंद्रों वापस करने की मांग कर रही है। इसके लिए मिल अधिकारी गांवों में जाकर किसानों से संपर्क कर रहे हैं। ताकि वह वापस आ जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- गन्ने की बढ़ेगी मांग
किसान नेता दिगंबर सिंह का कहना है नई मिल व बिजनौर की क्षमतावृद्धि होने से सभी चीनी मिलें समय से गन्ना पेराई कर देंगी। इससे किसान समय पर गन्ना बिक्री कर अन्य फसलों बुवाई समय से कर सकेंगे। किसान नेता धर्मवीर सिंह धनकड़ ने कहा कि इस बार गन्ना क्षेत्रफल ज्यादा होने से चीनी मिलें काफी देर तक चली है। किसानों का समय से गन्ना बिक जाए और समय पर भुगतान हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed