फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sugar mills asked for CCL as soon as the crushing season started

गन्ना भुगतान के लिए चीनी मिलों ने बैंकों से मांगा सीसीएल

Fri, 26 Nov 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Sugar mills asked for CCL as soon as the crushing season started
पेराई सत्र शुरू होते ही चीनी मिलों ने मांगा सीसीएल
विज्ञापन

बिजनौर। चुनावी साल में गन्ना भुगतान में किसानों को ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना होगा। जिले की चीनी मिलों ने इस बार शुरूआत में ही गन्ना भुगतान के लिए बैंकों से सीसीएल मांग लिया है। चीनी मिल बैंकों को चीनी गिरवी रखकर लोन लेंगी और इससे गन्ने का भुगतान कराया जाएगा। मिलों ने किसानों को देने के लिए 1455 करोड़ का सीसीएल मांगा है।
जिले की सभी चीनी मिलें पूरी क्षमता के साथ गन्ना पेराई कर रही हैं। मिलों को किसानों ने करीब 500 करोड़ का गन्ना बेच भी दिया है और मिल भुगतान भी कर रही हैं। मिलों का भुगतान शुरूआत में तो चीनी की बिक्री पर ही निर्भर करता है। केंद्र सरकार चीनी बेचने के लिए हर महीने कोटा निर्धारित करती है और इस कोटे के आधार पर ही मिलें चीनी बेच सकती हैं। इसके पीछे सरकार का उद्देश्य चीनी की बड़ी मात्रा को बाजार में उतरने से रोकना है ताकि चीनी के दाम थोड़े बढ़े रहें। मिल ज्यादा चीनी नहीं बेच सकती हैं इसलिए वे बैंकों से सीसीएल मांगती हैं। सीसीएल में मिलें अपनी चीनी बैंकों पर गिरवी रख देती हैं और लोन ले लेती हैं। इस लोन से किसानों का भुगतान कर दिया जाता है और बाद में चीनी बेचकर मिलों को पैसा दे दिया जाता है। मिलों ने इस बार भी भुगतान के लिए बैंकों से 1455 करोड़ का सीसीएल मांग लिया है।
विज्ञापन

जिले की चीनी मिलों पर सीसीएल भुगतान पर एकनजर
चीनी मिल गन्ना कीमत भुगतान सीसीएल की मांग
धामपुर 106.17 27.87 470
स्योहारा 82.15 41.30 449
बिजनौर 7.92 00 75
चांदपुर 15.89 00 62
नजीबाबाद 13.16 00 259.34
बहादरपुर 60.23 20.63 156.83
बरकातपुर 69.91 10.50 140
बुंदकी 59.76 21.71 216.75
बिलाई 49.21 00 00
नोट: सभी राशि करोड़ रुपये में है।
बिलाई मिल को नहीं मिलती सीसीएल
बजाज ग्रुप की बिलाई चीनी मिल को कोई बैंक सीसीएल नहीं देता है। मिल अफसरों के अनुसार ग्रुप ने कई प्रोजेक्ट पर पहले से ही लोन लिया है। इसलिए बैंक मिल को सीसीएल नहीं देते हैं। गन्ना भुगतान के लिए मिल पूरी तरह बाजार में ही चीनी बेचने पर निर्भर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किया जाएगा गन्ना भुगतान
बिजनौर चीनी मिल के प्रशासनिक अधिकारी एके सिंह के अनुसार मिल ने बैंक से सीसीएल मांगा है। सीसीएल मिलने पर इससे किसानों को गन्ना भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed