फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   suffered after drink juice

जूस पीने से सात लोग गंभीर

Tue, 31 May 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Updated Tue, 31 May 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
suffered after drink juice
food poisoning - फोटो : logo
बिजनौर के झालू में जूस पीने से हुई फूड प्वाइजनिंग से एक ही परिवार के सात लोग बीमार हो गए।  हालत बिगड़ने पर उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

झालू निवासी फरमान के घर पर छुट्टियों में उसकी बहन व भांजे आए हुए थे। रविवार की रात फरमान सभी के लिए ठेले से मौसमी का जूस लेकर आया। रात में करीब नौ बजे सभी ने मौसमी का जूस पिया।
विज्ञापन

मौसमी का जूस पीने के कुछ देर बाद ही झालू निवासी फरमान 25 वर्ष पुत्र असगर, शाईस्ता परवीन 18 वर्ष पत्नी असगर, फैजान 15 वर्ष पुत्र असगर, थाना हल्दौर गांव पुठ्ठा निवासी फरजाना 28 वर्ष पत्नी अयूब, बिजनौर के मोहल्ला बख्शीवाला निवासी फरहाना 25 वर्ष पत्नी वरीश, मोहल्ला चाहशीरी निवासी वरीशा 32 वर्ष पत्नी फरीद, सुहैल 12 वर्ष पुत्र फरीद की तबियत बिगड़ने लगी।                
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी को उल्टी के साथ सिर चकराने लगा। कुछ देर बाद  सभी को हल्की बेहोशी छाने लगी। परिवार के जिन सदस्यों ने जूस नहीं पिया था, उनकी हालत पूरी तरह से ठीक रही। रात सभी घर में बेहोशी की हालत में पड़े रहे। सुबह परिजनों ने उन्हेें जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

अस्पताल में भर्ती फरमान ने बताया कि वह स्वयं देरशाम मौसमी का जूस लेकर आया था। जूस में शक्कर व बर्फ के अलावा कुछ भी नहीं डाला गया था। 
इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डा. प्रेमप्रकाश का कहना है कि पुराने रखे बासी जूस से भी फूड प्वाइजनिंग हो सकती है, ऐसा भी हो सकता है कि जूस बनाते समय उसमें छिपकली का बच्चा अथवा अन्य कोई जहरीला जीव गिर गया हो। डॉक्टर ने फूड प्वाइजनिंग के कारण तबियत खराब होने की पुष्टि की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed