{"_id":"6192a3ba594b1c0c833c787e","slug":"sudhanshu-received-bharat-bhushan-agarwal-award-in-hindi-poetry-nazibabad-news-mrt564963934","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुधांशु को मिला हिंदी काव्य में भारत भूषण अग्रवाल पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुधांशु को मिला हिंदी काव्य में भारत भूषण अग्रवाल पुरस्कार
विज्ञापन
नजीबाबाद-बिहार के सुधांशु को हिंदी काव्य में मिला भारत भूषण अग्रवाल पुरस्कार।
- फोटो : NAZIBABAD
सुधांशु को मिला हिंदी काव्य में भारत भूषण अग्रवाल पुरस्कार
नजीबाबाद। युवा कवियों को दिया जाने वाला राष्ट्रीय स्तर का भारत भूषण अग्रवाल पुरस्कार इस वर्ष मुजफ्फरपुर बिहार के सुधांशु फिरदौस को दिया गया है।
नगर के साहित्यकार डॉ. अरुण देव ने दिल्ली में पुरस्कार की घोषणा की। रजा फाउंडेशन और भारत भूषण अग्रवाल समिति द्वारा इस वर्ष का भारत भूषण अग्रवाल पुरस्कार युवा कवि मुजफ्फरपुर बिहार निवासी सुधांशु फिरदौस को दिया गया है। साहू जैन कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अरुण देव ने सुधांशु फिरदौस को उनके काव्य संग्रह ‘अधूरे स्वांगों के दरमियान’ को यह सम्मान प्रदान किया। सम्मान स्वरूप 2100 रुपये की नकद धनराशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर पर राधा फाउंडेशन और भारत भूषण अग्रवाल समिति की ओर से आयोजित समारोह में डॉ.अरुण देव ने पुरस्कार की घोषणा की। इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार अशोक वाजपेयी, विनोद भारद्वाज, ज्योतिष जोशी सहित नामवर साहित्यकार उपस्थित रहे।