फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Such a project will be prepared so that the embankment does not break: Dev

तटबंध न टूटे ऐसी परियोजना होगी तैयार : देव

Fri, 12 Sep 2025 11:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 12 Sep 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Such a project will be prepared so that the embankment does not break: Dev
बिजनौर में गंगा बैराज के तटबंध के निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों से वार्ता करते जल श​क्ति मंत्री स
बिजनौर। प्रदेश सरकार के जल शक्ति एवं सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बिजनौर गंगा बैराज के तटबंध का जायजा लिया। बोले कि ऐसी परियोजना तैयार की जाएगी, जिससे भविष्य में तटबंध को खतरा नहीं होगा। उन्होंने गंगा मैया को पुष्प अर्पित करते हुए मंगल कामना की।
विज्ञापन

शुक्रवार को जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बिजनौर बैराज के तटबंध पर पहुंचे। कटान का जायजा लिया और बचाव के लिए किए गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने तटबंध को बचाने में दिन रात काम कर रहे आस पास के लोगो, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों का आभार जताते हुए धन्यवाद किया। कहा कि सभी के सहयोग से यह तटबंध बच पाया है, मगर अभी हमारे लिए यह चुनौतीपूर्ण है क्योंकि आग, पानी और भूकंप हमेशा बना रहता है।
विज्ञापन

फिर भी हम गंगा मैय्या से प्रार्थना करते हैं हमें सुरक्षित रखें। कहा कि अधिकारियों की टीम बनाकर ऐसी परियोजना तैयार कराई जाएगी, जिससे तटबंध को कभी खतरा नहीं होने पाए। बोले कि सिल्ट सफाई या गंगा की धारा को मोड़ने की बात हो, सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर परियोजना बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल शक्ति मंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए तटबंध को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए। उधर सिख समाज के लोगों ने जल शक्ति मंत्री को पगड़ी पहनाई।
इस दौरान सदर विधायक सूचि मौसम चौधरी, पूर्व सिंचाई मंत्री भारतेंद्र सिंह, धामपुर विधायक अशोक राणा, जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह, नहटौर विधायक ओम कुमार, भाजपा नेता ऐश्वर्य मौसम चौधरी, डीएम जसजीत कौर समेत सिंचाई विभाग समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed