फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sub-inspector suspended for giving wrong location to control room

Bijnor News: कंट्रोल रूम को गलत लोकेशन देने पर उपनिरीक्षक निलंबित

Wed, 07 Jun 2023 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 07 Jun 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Sub-inspector suspended for giving wrong location to control room
चांदपुर। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने कंट्रोल रूम को गलत लोकेशन देने पर उप निरीक्षक विनीत कुमार को निलंबित कर दिया है।पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने जनपद में रात्रि पुलिसिंग को बेहतर बनाने के लिए अल्फा/बीटा/सेक्टर/जोनल टीम बनाई हैं। जिसमें अल्फा टीम संपूर्ण कस्बे में, बीटा टीम देहात क्षेत्र में, सेक्टर टीम संपूर्ण थाना क्षेत्र में तथा जोनल टीम संपूर्ण सर्किल क्षेत्र में चेकिंग करेगी। सीओ चांदपुर ने तीन जून की रात में चांदपुर थाने पर नियुक्त उप निरीक्षक विनीत कुमार द्वारा अल्फा चेकिंग में न जाकर कंट्रोल रूम को गलत लोकेशन नोट कराए जाने की आख्या दी गई थी। जिस पर एसपी ने उप निरीक्षक विनीत कुमार को निलंबित कर दिया है। थाना प्रभारी चांदपुर व कांस्टेबल पुष्पेन्द्र कुमार की भी लापरवाही पाई गई है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारी नगीना को सात दिन के अंदर जांच पूर्ण कर आख्या प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed