Meerut: 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया दरोगा, एंटी करप्शन की रेड से मचा हड़कंप, पल्लवपुरम थाने में कार्रवाई
मेरठ के पल्लवपुरम थाने में तैनात 2023 बैच के दरोगा छत्रपाल को एंटी करप्शन टीम ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी दरोगा के खिलाफ कंकरखेड़ा थाने में कार्रवाई की जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
10 हजार रुपये लेते हुए पकड़ा गया दरोगा
जानकारी के अनुसार पल्लवपुरम थाने में तैनात 2023 बैच के दरोगा छत्रपाल, निवासी बरेली, को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते समय रंगे हाथों गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि दरोगा किसी मामले में कार्रवाई के बदले 10 हजार रुपये की मांग कर रहा था।
शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और रकम लेते ही दरोगा को पकड़ लिया।
कंकरखेड़ा थाने में चल रही कार्रवाई
दरोगा को पकड़ने के बाद एंटी करप्शन टीम उसे लेकर कंकरखेड़ा थाने पहुंची, जहां उसके खिलाफ भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। टीम पूरे मामले से जुड़े साक्ष्य जुटा रही है।
मेडिकल के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया
गिरफ्तारी के बाद आरोपी दरोगा को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल ले जाया जा रहा है। इसके बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हलचल मच गई है और पूरे मामले को लेकर जांच जारी है।