फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Students will see 'dreams' of space in state-of-the-art classrooms

Bijnor News: अत्याधुनिक कक्षाओं में छात्र देखेंगे अंतरिक्ष के ‘सपने’

Tue, 24 Jan 2023 11:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 24 Jan 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Students will see 'dreams' of space in state-of-the-art classrooms
बिजनौर। शिक्षा ही समाज के सर्वांगीण विकास का माध्यम है। पीएम श्री योजना में जनपद के 22 कंपोजिट विद्यालय चयनित होंगे। परिषदीय विद्यालयों में नई एजुकेशन योजना के तहत छात्रों की पढ़ाई को स्कूलों में साइंस व कंप्यूटर लैब एवं सभी कक्षाएं स्मार्ट बनाई जाएंगी। इन लैबों में कंप्यूटर व साइंस के क्रियाकलाप सीखकर छात्र अंतरिक्ष के सपने देखेंगे।
विज्ञापन

पीएम श्री योजना के तहत जनपद की प्रत्येक ब्लॉक से 2- 2 यानी कुल 22 कंपोजिट परिषदीय विद्यालयों का चयन होगा। चयन के लिए कक्षा 1 से 8 तक तथा पर्याप्त कक्षों वाले कंपोजिट विद्यालयों को शामिल किया गया है। इन स्कूलों में नई एजुकेशन योजना के तहत शिक्षण कार्य किया जाएगा। सर्व शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक सलीम बेग ने बताया कि पीएम श्री योजना में चयनित इन विद्यालय में सभी कक्षाएं स्मार्ट बनाई जाएंगी। छात्र-छात्राओं के लिए विद्यालयों में सभी सुविधाओं से लैस साइंस लैब एवं कंप्यूटर लैब बनाई जाएंगी। परिषदीय विद्यालयों में अच्छी व तकनीकी शिक्षा छात्र-छात्राओं को देने के लिए सरकार यह कदम उठा रही है। प्रारंभिक शिक्षा तकनीकी युक्त होगी, तो परिषदीय विद्यालय निजी स्कूलों को मात देंगे। धूल के फूल बनकर रहने वाले छात्र-छात्राएं स्मार्ट कक्षाओं पढ़कर अपना भविष्य संवारेंगे।
विज्ञापन

जिले से 24 विद्यालयों की भेजी सूची
पीएम श्री योजना के तहत विद्यालयों के चयन के लिए शासन ने सूची मांगी है। शिक्षा विभाग ने चयन के लिए प्रत्येक ब्लॉक से चार चार कंपोजिट विद्यालयों की सूची भेजी। ताकि इनमें से दो-दो विद्यालयों का चयन हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बोले अधिकारी
पीएम श्री योजना के तहत प्रत्येक ब्लाक के दो-दो विद्यालयों का चयन किया जाएगा। सूची बनाकर भेज दी गई है। विद्यालयों की सभी कक्षाएं स्मार्ट बनाई जाएंगी। विज्ञान व कंप्यूटर लैब बनाई जाएंगी। - जयकरन यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed