फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Students will learn the stakes of sports in the school premises

छात्र विद्यालयों के प्रांगण में सीखेंगे खेलों के दांव पेंच

Mon, 22 Aug 2022 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Students will learn the stakes of sports in the school premises
छात्र विद्यालयों के प्रांगण में सीखेंगे खेलों के दांव पेंच
विज्ञापन

बिजनौर। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षक अब छात्रों को ज्ञान के साथ ही खेलकूद के दांव पेंच भी सिखाएंगे। इसके लिए सप्ताह के पहले चार दिन विद्यालयों में खेलकूद की गतिविधियां कराई जाएंगी। जिन विद्यालयों में प्रांगण नहीं है, तो वहां इंडोर गेम आदि सिखाएं जाएंगे। इस संबंध में विभाग ने समय व खेल का विवरण जारी कर दिया है।

खेल से छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास होता है। इस लिए शिक्षा के साथ साथ छात्रों को खेल के लिए खेल प्रतियोगिता कराई जाती है। परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में खेलकूद प्रतियोगिता होती है। कोरोनाकाल के कारण प्रतियोगिताओं पर ब्रेक लग गया था। परिषदीय विद्यालयों के लिए कैलेंडर जारी कर दिया है। अब सप्ताह के पहले चार दिन खेलों की गतिविधियां कराई जाएंगी। छात्र-छात्राओं की रुचि एवं विद्यालयों में प्रांगण के आधार पर नियमित रूप से खेल कराए जाएंगे। जिला व्यायाम शिक्षक अरविंद अहलावत ने बताया कि इसका उद्देश्य यह है कि विद्यालयों में ही छात्रों को खेलों का अच्छा अभ्यास हो जाएं, ताकि वह ब्लॉक, जिला एवं राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में अपना परचम लहराएं।
विज्ञापन

कैलेंडर के अनुसार अगस्त माह से खेल कूद प्रतियोगिता कराई जाएंगी। विद्यालयों में व्यायाम शिक्षक, अनुदेशक छात्रों को नियमित खेल सिखाएंगे।
- जयकरन यादव, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed