फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Students will get food security allowance

विद्यार्थियों को मिलेगा खाद्य सुरक्षा भत्ता

Wed, 03 Jun 2020 10:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Students will get food security allowance
विद्यार्थियों को मिलेगा खाद्य सुरक्षा भत्ता
विज्ञापन

जलालाबाद/नजीबाबाद। शासन के निर्देश पर लॉकडाउन और ग्रीष्मावकाश अवधि के 76 दिनों का खाद्य सुरक्षा भत्ता विद्यार्थियों को दिया जाएगा। परिषदीय स्कूलों ने अभिभावकों के खातों में धनराशि भेजने के लिए परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों ने विद्यार्थियों के फार्म भरने शुरू किए हैं।
कोविड-19 महामारी के दौरान मध्याह्न भोजन योजना के अंतर्गत सभी प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक स्कूलों में पंजीकृत विद्यार्थियों को मध्याह्न भोजन की प्रतिपूर्ति के लिए खाद्य सुरक्षा भत्ता अभिभावकों के खातों में उपलब्ध कराने के अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने शासनादेश जारी किए थे। प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को 30 जून तक अवधि की प्रति छात्र 374 रुपये और उच्च प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को 561 रुपये एनईएफटी/आरटीजीएस के माध्यम से अभिभावकों के खाते में धनराशि भेजी जाएगी।
विज्ञापन

बीईओ इशकलाल ने विद्यालयों को विद्यार्थियों का समस्त ब्यौरा तैयार करने के निर्देश दिए हैं। प्राथमिक विद्यालय जलालाबाद की मुख्य अध्यापिका विम्मी पाल ने बुधवार को विद्यार्थियों केे फार्म भरने के लिए अभिभावकों से संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed