फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Students will fly the future with the wings of scholarship

छात्रवृत्ति के पंख से परिषदीय छात्र भरेंगे भविष्य की उड़ान

Thu, 23 Jun 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Students will fly the future with the wings of scholarship
छात्रवृत्ति के पंख से छात्र भरेंगे भविष्य की उड़ान
विज्ञापन

बिजनौर। परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा आठ में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति का सहारा मिलेगा। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए आवेदन ऑनलाइन किए गए। उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा आठ में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं ही योजना का लाभ ले सकते हैं।
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदनों को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयकरन यादव ने सभी बीईओ व शिक्षकों को निर्देश दिए। इस योजना में उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा सात पास के उपरांत कक्षा आठ में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं ही लाभान्वित होंगे। कक्षा सात की परीक्षा में छात्र-छात्राओं के 55 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। कॉलेज ऑफ टीचर्स लखनऊ द्वारा छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने वाले छात्र के अभिभावक की वार्षिक आय साढ़े तीन लाख रुपये से कम होनी चाहिए। बीएसए ने सभी शिक्षकों को निर्देशित किया कि आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं को परीक्षा की तैयारी भी कराएं, ताकि अधिकांश छात्र योजना से लाभान्वित हो जाए। सभी उच्च प्राथमिक विद्यालयों की प्रबंध समिति, अभिभावकों की बैठक कर योजना के बारे में बताया जाए।
विज्ञापन

वर्जन...
इस योजना के संबंध में सभी बीईओ व शिक्षकों को निर्देशित कर दिया है। कहा कि छात्रों के अभिभावकों को आवेदन करने को प्रेरित किया जाएगा, ताकि इस योजना से ज्यादा छात्र लाभान्वित हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जयकरन यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed