फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Students washing dishes at Sherkot primary school, video viral

Bijnor News: शेरकोट के प्राथमिक स्कूल में बर्तन धो रहे विद्यार्थी, वीडियो वायरल

Thu, 16 Jan 2025 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Students washing dishes at Sherkot primary school, video viral
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शेरकोट। प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद भी बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में स्थिति सुधरने का नाम नहीं ले रही है। अल्हैपुर ब्लाक के शेरकोट स्थित प्राथमिक विद्यालय में कड़ाके की सर्दी में विद्यार्थियों का बर्तन धोते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उधर, बेसिक शिक्षा अधिकारी योगेंद्र कुमार ने जांच कराने की बात कही है।
दावा किया जा रहा है कि ये वायरल वीडियो प्राथमिक विद्यालय द्वितीय का है। एक तरफ जहां सर्दी के मौसम में अभिभावक अपने बच्चों को ठंड से बचाने के लिए स्कूल नहीं भेज रहे, वहीं बच्चों के बर्तन धोने का वीडियो सामने आया है। वीडियो बुधवार का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालयों में 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित था। बुधवार को विद्यालय खुलने के पहले ही दिन बच्चों को बर्तन धोते वीडियो वायरल हो गया। वायरल वीडियो में बच्चे एक शिक्षक के कहने पर बर्तन धोने की बात कह रहे है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed