फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Students took out tricolor rally

विद्यालयों में निकाली गई तिरंगा रैली, व्यापारियों में बांटे गए तिरंगे

Fri, 12 Aug 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Students took out tricolor rally
नजीबाबाद क्षेत्र में तिरंगा रैली निकालते होली फैमिली स्कूल के विद्यार्थी। - फोटो : NAZIBABAD
विद्यार्थियों ने निकाली तिरंगा रैली
विज्ञापन

नजीबाबाद। विद्यार्थियों ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में तिरंगा रैली निकाली।
साहनपुर के होली फैमिली कान्वेंट की प्रधानाचार्या सिस्टर शीजा की देखरेख में विद्यार्थियों ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत अमानुल्लापुर में तिरंगा रैली निकाली। सिस्टर शैरिन, रीचू जार्ज, नीतेश शर्मा, पारितोष, श्रेयांस के नेतृत्व में तिरंगा रैली में विद्यार्थियों ने स्लोगनों और नारों के माध्यम से देश के महापुरुषों व क्रांतिवीरों को याद किया। उधर, न्यू एरा एकेडमी के प्रबंधक अजरा खातून के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने गांव लाहककलां में तिरंगा रैली निकाली। विद्यालय से शुरू होकर तिरंगा रैली गांव धनसीनी, कल्याणपुर, आलोपुर तक निकाली गई।
हर घर तिरंगा फहराने का किया आह्वान
नजीबाबाद। उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष नजर खां के नेतृत्व में मुख्य बाजार में तिरंगा पदयात्रा निकाली गई। प्रदेश सचिव शिव कुमार माहेश्वरी, युवा जिलाध्यक्ष अभिनव अग्रवाल, महामंत्री अनिल सिंघल ने स्थानीय व्यापारियों की दुकानों पर जाकर उन्हें तिरंगा वितरित किए।
विज्ञापन

वहीं समाज सेवा समिति के सदस्यों ने समाजसेवी आफताब आलम के नेतृत्व में जलालाबाद के मोहल्ला कुरैशीआन व गुलजार नगर में घर-घर तिरंगा वितरित किया। उन्होंने 50 तिरंगे वितरित कर लोगों से 13 से 15 अगस्त तक अपने प्रतिष्ठानों व घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की। कार्यक्रम में मो. सलीम, मो. जावेद, मो. इकराम, मो. राजा आदि मौजूद रहे।

नजीबाबाद क्षेत्र में होली फैमिली के विद्यार्थी तिरंगा रैली निकालते।

नजीबाबाद क्षेत्र में होली फैमिली के विद्यार्थी तिरंगा रैली निकालते।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed