फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Students took out school rally in the city

छात्र-छात्राओं ने शहर में निकाली स्कूल चलो रैली

Mon, 04 Apr 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Students took out school rally in the city
नगीना के ग्राम पुरैनी में स्कूल चलो अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते अतिथिगण। - फोटो : BIJNOR
छात्र-छात्राओं ने शहर में निकाली स्कूल चलो रैली
विज्ञापन

बिजनौर/नगीना। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल चलो अभियान के तहत सोमवार को रैली निकाली गई। रैली का समापन प्राथमिक विद्यालय नई बस्ती निकट कांशीराम कॉलोनी पर हुआ। वहां छात्रों को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का प्रसारण दिखाया गया।
कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय हल्दौर की छात्राओं ने वार्डन मंजू के नेतृत्व में सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय धर्मनगरी की छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत किया। जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने जिले के कायाकल्प में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन विद्यालय नहटौर के जूनियर हाईस्कूल इब्राहिमपुर साधो के शिक्षक रामअवतार सिंह, ग्राम प्रधान नसीम अहमद, बुढ़नपुर ब्लॉक के कासमपुर वीरू खालसा के शिक्षक वैभव चौधरी, नजीबाबाद ब्लॉक के जालबपुर गूदड़ की अध्यापिका रश्मि त्यागी व ग्राम प्रधान को सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में सभी जनप्रतिनिधि व अधिकारियों ने छात्रों के साथ भोजन किया। कार्यक्रम में डीसी लियाकत अली, सलीम बेग, विवेक बंसल, अनुज शर्मा, एसआरजी डॉ. आकाश अग्रवाल, दुष्यंत कुमार, अरुण जिंघाला, शिक्षक चित्र कुमार, प्रशांत सिंह, अरविंद कुमार, राहुल, रूपेश, राजेंद्र सिंह, एआरपी नवनीत शर्मा, विष्णु कुमार, संजय कुमार आदि उपस्थित रहे। संचालन गुलशन गुप्ता तथा सुहेल बेग ने किया। नेहरू स्टेडियम से रैली का शुभारंभ सदर विधायक सूची चौधरी, मुख्य विकास अधिकारी केपी सिंह, मौसम चौधरी, बीएसए जयकरन यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया। वहीं, नगीना ब्लॉक क्षेत्र कोतवाली में स्कूल चलो अभियान की रैली का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख के पति ठाकुर विकास राजपूत व खण्ड शिक्षाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने गोद लिए स्कूल
जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह, सदर विधायक सूची मौसम चौधरी, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी केपी सिंह, उप जिलाधिकारी सदर विक्रमादित्य मलिक, ब्लॉक प्रमुख ममता देवी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयकरन यादव ने एक-एक विद्यालय गोद लिया। इन्हें मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित करने की बात कही। जिलाधिकारी ने नहटौर ब्लॉक के फरीदपुर स्कूल में मात्र दो बच्चे होने के कारण गोद लिया। डीएम ने कहा कि इसमें छात्र संख्या बढ़ाकर दिखानी है।

बिजनौर में स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकालते बच्चे।

बिजनौर में स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकालते बच्चे।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकालते बच्चे।

बिजनौर में स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकालते बच्चे।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed